*अवैध हथियार के साथ पकड़ा आरोपी,पैसे लेकर छोड़ा,,,,!*
*फरियादियों ने लगाया फूफ थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप।*
*प्रभारी थाना की लीपा-पोती पहुची एसडीओपी कार्यालय तक*
भिंड। जरा पाने की चाहत में बहुत कुछ छूट जाता है। न जाने सब्र का धागा कहा पर टूट जाता है।किसी शायर की ये लाइनें बखूबी उस पर लागू होती है,,,! जिसके चारों ओर शिकायतों हों वह बे परवाह हो। यही आलम है फूफ थाना प्रभारी,,,? जिसके खिलाफ तमाम शिकवे शिकायतें हो रहीं हों और वहां आंखो पर रुमाल डालकर सो रहा हो, ऐसा ही मंगलवार को एक फरियादियों ने लिखित शिकायती आवेदन देकर जांच की मांग कर डाली। दरअसल फूप थाना प्रभारी द्वारा अवैध हथियार के साथ पकड़े जाने के बाद आरोपी को रुपये दे- लेकर छोड़े जाने का आरोप लगाया गया है।
ग्राम दुल्हागन निवासी एक महिला ने लिखित शिकायत एसडीओपी अटेर एवं डीएसपी महिला थाना डेस्क पूनम थापा को देते हुए थाना प्रभारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए है आवेदन में फरियादियों रचना पत्नी उमेश ने कहा है प्रार्थिनी का पति उमेश आपराधिक प्रवृत्ति का है । अवैध हथियार रखता है। जिसकी शिकायत मैंने फूप थाने एवं डायल 100 को 1 अप्रैल 2023 को की थी जिस पर फप पुलिस मेरे पति को 1 अप्रैल को ही 11.00 बजे अवैध हथियार के साथ थाने में पकड़कर ले गई थी। जिसकी सीसीटीवी फुटेज थाने परिसर में लगे कैमरों में उपलब्ध है। इस के बाद पुलिस द्वारा कार्यवाही न करते हुए उसी दिन शाम 7.00 बजे के लगभग उसे छोड़ दिया गया । जब अवैध हथियार पकड़े जाने के बाद कार्यवाही नहीं हुई तो मैंने पता किया फूप थाना प्रभारी प्रमोद साहू ने साबू खान के माध्यम से 50,000/- रुपये का लेन-देन कर उसे बिना कार्यवाही किए छोड़ दिया है। जिसके सीसीटीवी फुटेज जांच कर सत्यता का पता लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं जब मैंने इस संबंध शिकायत की तो थाना प्रभारी और साबू खान ने 3 हजार रूपये देकर मुझे जयपुर जाने को कहा, मुझे बस में बिठा दियां मैं जब जयपुर पहुंची तो जाने के बाद पति ने मारपीट शुरू कर दी, जब मैंने साबू खान से बात की तो उन्होंने कहा वहीं पर रहो, मारपीट करे तो सहन करो।
आवेदन देते हुए पार्थिया रचना ने उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वही डीएसपी एवं एसडीओपी अटेर पूनम थापा ने कार्यवाही का आश्वासन देकर संबंध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का विश्वास भी दिलाया।।
कथन,,,,
मेरे खिलाफ जो शिकायती आवेदन दिया है। वह झूठा आवेदन है। उस महिला का मामला पति पत्नी के बीच का झगड़ा है। मैंने समझा-बुझाकर उसको उसके पति के पास भेज दिया था। बस इसी बात को लेकर वह नाराज है।
,,,,,,*प्रमोद कुमार साहू थाना प्रभारी फूफ*















