Advertisement

फांसी के फंदे पर लटककर नावालिग किशोरी ने की खुदकुशी

ऊमरी ( jaloun) रामपुरा थाना अंतर्गत ऊमरी में नाबालिक किशोरी ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तस्दीक शुरू की।

रामपुरा थानांतर्गत नगर पंचायत ऊमरी के मोहल्ला बिलौहां वार्ड क्रमांक 7 बाल्मिकी मोहाल निवासी राकेश कुमार पेशे से नगर पंचायत में सफाई कर्मी है। उनको एक 13 वर्षीय बेटी उमा एवं एक छोटा बेटा है। गुरुवार शाम समय लगभग चार बजे जब घर में कोई नहीं था तभी उमा ने कमरा बंद कर दुपट्टे को फांसी का फंदा बना छत की हुक से लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली । घर के बाहर खेल रहे बच्चों ने जब कमरे के अंदर कुमारी उमा को फांसी के फंदे से लटकते देखा तो शोर मचा कर घटना की जानकारी मोहल्ले वालों को दी । शोर की आवाज़ें सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। मृतका के माता-पिता को घटना के बारे में अवगत कराया, पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष रामपुरा संजीव कुमार कटियार व उपनिरीक्षक मदनपाल चौकी प्रभारी ऊमरी ने घटनास्थल से शव को फांसी के फंदे से उतार कर कब्जे में ले लिया। पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उरई भेजा है । घटना घटित होने के कारण की जानकारी प्राप्त नही हो सकी है। क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ रामसिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर लोगो से घटना के बारे में पूछतांछ कर जानकारी ली।
वहीं थानाध्यक्ष श्री कटियार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कस्वा ऊमरी में फांसी के फंदे पर झूल कर नाबालिक किशोरी के मृत्यु होने की घटना घटित हुई है, शव की पी एम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर यथोचित कार्रवाई की जाएगी।