Bhind । सुरपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रमा में किशोर को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबदस्त थी किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार किशोर इंदजीत 
(indrajeet) निवासी ग्राम रमा गुरुबार के रोज़ देर शाम लगभग 7:30 बजे अपने घर के बाहर खड़ा हुआ कुछ देख रहा था। उसी दौरान अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार आ रहे चार पहिया बाहन ने किशोर इंद्रजीत को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण इंद्रजीत गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनंद फानन में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया।
जहां जिला अस्पताल में मौजूद डॉ ने घायल इंद्रजीत का गंभीरता से स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण उपरांत घायल किशोर को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक इंद्रजीत का शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए रखवा दिया गया है। अब शुक्रवार परिजनों के आने के बाद किशोर का पीएम कराया जाएगा। इस असमय हुई दुखद घटना से परिवार एवं इलाके में मातम छाया हुआ है।















