Advertisement

जुआ खेलते एक दर्जन जुआरी गिरफ्तार। लाखों का माल बरामद

Bhind। थाना गोरमी पुलिस ने मुखविर की सूचना पर जुआ खेलते एक दर्जन आरोपी पकड़े। उनके कब्जे से लाखों रुपये बरामद।

पुलिस अधीक्षक डा.असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी संजय कौच्छा के निर्देशन में अवैध जुआ सट्टा खेलने वालो के विरुद् धरपकड कर कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था।

इसी के चलते कार्यवाही की जा रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली के गणेशनाथ मंदिर के पीछे वार्ड क्रमांक 2 गोरमी में अवैध जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर बिना समय जमाए दविश दी और जुआ खेलने वाले आरोपी यो धर दबोचा उनके कब्जे से 54,400 रुपये,10 एड्रायड मोबाइल, तीन मोटर साईकिल कुल मशरूका बाजारू कीमत 4,54,400 रुपये जप्त किया गया है। वहीं आरोपीगणो के विरुध्द 13 जुआ एक्ट का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

इस पूरी कार्यवाही में सराहनीय कार्य थाना प्रभारी उनि. ध्यानेन्द्र सिंह, मनीषसिहं, कौशलेन्द्र,पंकज शुक्ला,शैलेन्द्र शुक्ला, शिवकुमार सिंह तोमर, सुनील लोधी, कल्लू, विजय शर्मा आर. राजू राठौर, मनोज, धर्मेन्द्र मुन्नेश सेंगर, भारती तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।