Advertisement

शव रखकर भिंड ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम। ड़पर की टक्कर से बाइक चालक की मौत पर हंगामा

Malanpur( Bhind) बद्री नारायण रबर फैक्ट्री के पास ग्वालियर कैंसर अस्पताल में भर्ती अपने छोटे भाई को खाना देने जा रहे लहचूरा गांव के सूरज माहौर की डंपर से टक्कर के बाद मौत हो गई।

मौके पर पहुंच मालनपुर पुलिस ने शव को पी एम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों ने शव को मालनपुर भिंड ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
सूचना मिलते ही गोहद एसडीएम पराग जैन, एसडीओपी सौरभ कुमार एवं थाना प्रभारी प्रदीप परिजनों के समझाते नज़र आए। उनकी मांग थी मृतक की पत्नी को नौकरी और परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए है।
वहीं जाम में फंसे दंदरौआ धाम के महंत रामदास जी महाराज भी मृतक परिजनों को समझने का प्रयास करते रहे। रोड पर जाम लगाए खड़े परिजनों के साथ भीड़ ने संतों की बात सुनते हुए जाम खोल दिया।
इसे दौरान जाम लगने से भिंड ग्वालियर दोनों तरफ दो-दो किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारे देखीं गई। सैंकड़ों की संख्या में यात्री जाम में फंसे परेशान हो रहे हैं। जाम खुलवाने में तीन गोहद ,गोहद चौराहा,मालनपुर थानो की पुलिस मशक्कत करती दिखाई दी।
गौरतलब है कि बुधवार सुबह लगभग 9 बजे गोहद के मालनपुर में बद्री नारायण रबर फैक्ट्री चौराहे के पास एक डंपर क्रमांक MP07 HB 6791 ke चालक ने वाहन लापरवाही पूर्ण चलते हुए सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 07 Zk 3866 को टक्कर मार दी। जिस से बाइक सवार सूरज माहोर पुत्र मायाराम माहोर निवासी लेहचूरा की अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी मालनपुर प्रदीप सोनी ने बताया कि,मृतक ग्वालियर कैंसर अस्पताल में उपचार करा रहे अपने भाई को खाना देने जा रहा था। तभी टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक अपने पीछे एक चार साल का बच्चा और डेढ़ साल की बच्ची को विलकती छोड़ गया है।

*जाम के बाद ये मिली सहायता,,,*
घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम पराग जैन ने कहा है कि सरकार द्वारा जो भी हर संभव सहायता होगी वह दिलाई जाएगी। इसके अलावा उन्होने रेड क्रॉस से ₹15000 दाह संस्कार के लिए ₹5000 नगद कैसे तुरंत दिए । आश्वासन दिया कि मृतक की पत्नी का बीपीएल कार्ड बनाया जाएगा।