Advertisement

महिला कांग्रेस ने सोपा एसपी को महिला उत्पीड़न रोकने ज्ञापन।

Bhind। मध्य प्रदेश कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका किरार के निर्देश पर कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ इकाई भिण्ड जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा ने सहयोगी कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ मिलकर मुरैना जिले की अंबाह तहसील के कीचौली गांव में नौ वर्षीय बालिका से बलात्कार को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम पुलिस अधीक्षक भिंड को ज्ञापन दिया है।
महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में मांग की गई है कि मुरैना जिले के अंबाह ब्लॉक के ग्राम किचोल में 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की घटना घटित हुई है। जिले में लगातार मासूम बेटियों के साथ अन्याय अत्याचार की घटनाएं हो रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं होने के कारण घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर गिरफ्तारी की जाए l नहीं तो महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।साथ ही बच्ची को समुचित इलाज के साथ ही 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद मुहैय्या जाए।
इस दौरान उनके साथ शहर कांग्रेस भिण्ड जिला अध्यक्ष डॉक्टर राधेश्याम शर्मा, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष, महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रेखा भदोरिया, राहुल कुशवाह, महिला सेवा दल कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष रीना चौहान, पूर्व पार्षद सुनीता दोहरे अकोड़ा, प्रमोद दीक्षित, पीसी निशा, कल्पना सक्सेना, सुनीता ओझा, सुशीला, जानकी, नीरज जैन शामिल हुए