Advertisement

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार कुचला,मौके पर ही मौत

Bhind। अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक सवार को कुचल दिया है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना कारक वाहन पड़कर पुलिस की किया हवाले।
मिली जानकारी के अनुसार ज़िले के मालनपुर के नज़दीक में तेज़ रफ़्तार डंपर ने बाइक पर सबार युबक को टक्कर मार दी । जिससे बाइक पर सबार युबक की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम लहचूरा विवासी युबक अपनी बाइक से ग्वालियर जा रहा था। उसी दौरान साबुन फैक्ट्री के सामने तेज़ रफ़्तार डंपर ने युबक को कुचल दिया। जिससे युबक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना कारक वाहन स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया है और पुलिस की किया हवाले। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची मालनपुर थाना पुलिस ने लोगो को समझाइश देने के बाद जाम खुलवाया ओर युबक के शव को गोहद अस्प्ताल भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।