Advertisement

सांसद संध्या ने सेवानिवृत्त सीएमएचओ डॉ राकेश शर्मा को बनाया भाजपा का प्राथमिक सदस्य

विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह,जिला अध्यक्ष, संगठन प्रभारी, जिला सदस्यता अभियान के संयोजक डॉक्टर रमेश दुबे सदस्यता अभियान शामिल हुए


Bhind। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर चलाए जा रहे संगठन पर्व सदस्यता अभियान के निमित्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड दतिया सांसद श्रीमती संध्या राय एवं विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, जिला संगठन के प्रभारी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य,पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया जिला सदस्यता अभियान के जिला संयोजक डॉक्टर रमेश दुबे शहर के भाजपा सुभाष मंडल द्वारा आयोजित सदस्य अभियान के स्टॉल पर पहुंचकर युवाओं महिलाओं एवं लाडली बहनाओं एवं सर्व समाज के व्यक्तियों को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनने के लिए मिस कॉल नंबर 8800002024 से मिस कॉल कर कर उन्हें भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाया और उनका सम्मान किया ।

इसी दिशा में जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ एवं सेवा निवृत्ति जिला सीएमएचओ डॉ राकेश शर्मा को श्रीमती राय ने पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाकर उनका कार्ड सौप ते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

भाजपा सांसद श्रीमती संध्या राय एवं विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहर में भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनने के लिए लोगों को जागृत किया और कहा आप सभी लोग भाजपा की प्राथमिक से सदस्य से जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विकसित भारत एवं समृद्ध भारत के लिए आप की ताकत यह सदस्यता अभियान के रूप में जागृत होगी।

*भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ सुशील गुप्ता के निवास पर पहुंच कर पार्टी नेताओं ने बनाया भाजपा का सदस्य भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकतांत्रिक सेनानी एक कश्मीर आंदोलन के महाजनक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के साथ कश्मीर पहुंचकर अपने जाति का नेतृत्व करने वाले स्वर्गीय प्रभु दयाल गुप्ता के सुपुत्र वरिष्ठ नेता डॉक्टर सुशील गुप्ता के निवास स्थान पर पहुंचकर जिला संगठन प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया जिला सदस्यता अभियान के जिला संयोजक डॉक्टर रमेश दुबे ने उनका प्राथमिक सदस्य बनाकर सदस्यता कार्ड को वितरित करते हुए शुभकामनाएं दी। डॉ सुशील गुप्ता जी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि 25 सितंबर को जिले के सभी बूथ केद्रों ‌पर अधिक से अधिक पार्टी के सदस्य बनने के लिए महा अभियान चलाया जाएगा आप सभी से आग्रह है की अधिक से अधिक सदस्य बनाकर जिले के लक्ष्य को पूर्ण करें। महा सदस्यता अभियान में वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष रवि सेन जैन प्रदेश कार्य समिति की सदस्य श्रीमती कृष्णकांता तोमर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, पूर्व नगर अध्यक्ष पवन जैन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती आभा जैन जिला उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता सोनी जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उमा कुशवाह पूर्व जिला महामंत्री उपेंद्र सिंह भदौरिया छत्रसाल सिंह चौहान देवेंद्र जैन दाढ़ी अशोक बाल्मिक बॉबी जैन सुरेंद्र भारद्वाज अशोक सिंह यादव मोकम सिंह यादव अशोक जैन महामाया बॉबी जैन मनोज जैन पार्षद अजीम खान पूर्व पार्षद वीरेंद्र शिवहरे पूर्व पार्षद रिशु कुशवाह महेंद्र सिंह कुशवाहा में शामिल थे।