Advertisement

बाढ़ पीड़ितों के साथ भाजपा सरकार के मंत्री कर रहे हैं भेदभाव – पंकज त्रिपाठी

Bhind। कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने प्रेस नोट जारी कर कहा जिले की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गए थे,जिस कारण जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया था और इन क्षेत्रों के लोगों का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है ।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों के लोगों का अभी तक जन जीवन सामान्य रूप से सुचारू नहीं हो पाया है,किंतु भाजपा सरकार और उसके नेताओं को अपनी वाहवाही कराने से ही फुर्सत नहीं है । बारिश थम जाने के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खानापूर्ति करने के लिए कुछ क्षेत्रों में जाकर बाढ़ वाले इलाकों एवं बाढ़ पीड़ितों के साथ फोटो खिंचवाकर कर समाचार पत्रों एवं बेजेपी टीम द्वारा सोशल मीडिया में बाढ़ पीड़ितों के लिए कार्यों को बढ़ाचढ़ाकर दिखाते हुए महज दिखवा कर खाना पूर्ति करते दिखे,यहां तक कि मध्यप्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण व श्रम मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल का जिला में बाढ़ से ग्रसित क्षेत्रों का दौरा तय हुआ,और मंत्री श्री पटेल जिला भिण्ड आकर केवल लहार, मेहंगाव और गोहद के कुछ विकासखण्डों के कुछ गांवों का दौरा कर निकल गए,जबकि जिले की ही विधानसभा क्षेत्र भिण्ड एवं अटेर विकासखण्ड के कई क्षेत्रों में बारिश के कारण बाढ़ एवं जलभराव हो गया था,भिंड एवं अटेर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ वाले इलाकों में प्रभारी मंत्री श्री पटेल जी नहीं गए यहां तक कि बारिश में झतिग्रस्त हुए जिले की शान अति महत्वपूर्ण धरोहर भदावर किला का मुआयना तक करना उचित नहीं समझा । श्री त्रिपाठी ने कहा कि इससे लगता है,कि जैसे भिंड जिले में यह दो विधानसभा क्षेत्रों के बाढ़ पीड़ितों की कोई परवाह ही नहीं है ।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि वह जिला प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल से भिंड एवं अटेर की जनता की ओर से अनुरोध करते है,कि मंत्री श्री पटेल बाढ़ के चपेट में आए इन छोड़े गए क्षेत्रों का जल्द से जल्द दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर एवं समूचे जिला भिण्ड में बाढ़ से प्रभावित हुए जनमानस का आर्थिक नुकसान एवं किसानों की फसलों का सही मूल्यांकन कराकर पीड़ितों को जल्द से जल्द ही आर्थिक सहायता प्रदान कराएं ।