Advertisement

उधारी पैसा मांगने पर कर्जदार ने फायर कर महिला को किया घायल, गोली लक्कड़ फंसी शरीर में

  • उधारी पैसा मांगने पर कर्जदार ने फायर कर महिला को किया घायल, गोली लक्कड़ फंसी शरीर में

भिंड।अटेर थाना अंतर्गत ग्राम पचेरा की एक 22 वर्षीय युवती को उधारी के पैसे मांगने पर कर्जदार ने पिस्टल से फायर कर किया घायल। युवती को गोली लगते ही गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टर बता रहे हैं कि उसकी गोली अभी शरीर में फंसी हुई है।
एएसआई हरि विलाश ढांकड़ से मिली जानकारी के अनुसार कंचन तोमर पत्नी मंगला तोमर निवासी पचेरा ग्रह गांव से अपने रिश्तेदारी मैं किसी प्रोग्राम में वाह जीतपुर आगरा जा रहे थे। तभी पीछे से आए हरिशंकर ने महिला कंचन को गोली मार दी येसा कंचन ने पुलिस को बताया। आरक्षक राम नरेश ने बताया गोली लगते ही गंभीर अवस्था मैं हंड्रेड डायल की मदद से युवती को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर उसको उपचार दे रहे हैं।
फिलवक्त उसकी हालत खतरे से बताई जा रही है डॉक्टरों ने यह भी बताया कि गोली करीब से मारी गई है। इसीलिए उसके शरीर में फंसी हुई है गोली ऑपरेशन करके निकाला जाएगा।इधर पुलिस ने पूरी घटना को गंभीरता से लेते हुए मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। घायल युवती कंचन ने बताया कि आरोपी गढ़ हरिशंकर के अलावा दो अन्य लोग है जिन्होंने गोली मारी है। पूछे जाने पर गोली मारने का कारण उसने बताया 6 जून 2022 को हरिशंकर को उधारी के रूप में ₹ 2,लाख 80 हजार दिए थे। उसी पैसे को मांगते हुए कई बार हम लोग उसके दरवाजे जा चुके थे। बस उसी बात से नाराज होकर आज उसने नावली हार, अटेर रोड, धर्म कांटे के नजदीक पीछे से आते हुए दो तीन फायर किए जो हमारे पति कलमा को ना लगते हुए हमारी वहां में लगे जिससे मैं घायल हो गई हूं। युवती के बयानों के आधार पर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार घटना आशिकी से जुड़ा हुआ मामला है।

कथन,,, युवती को कुछ अज्ञात लोगों ने कट्टे से फायर कर घायल किया है। युवती ने उधार पैसे मांगने वाले आदमी का नाम बताया है। बयान के आधार पर मामला जांच में लिया। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
*-हरि विलास धाकड़ एएसआई अटेर थाना भिंड।*