Advertisement

नहाते वक्त दीवाल ढ़ही , बुजुर्ग महिला की मौत

जगम्मनपुर ( jaloun ) । नहाते समय दीवार गिरने से मलवे में दबकर बृद्ध महिला की दर्दनाक मृत्यु हो गई है । मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना पर तब्तीश शुरु कर दी है।

Rampura थाना अंतर्गत ग्राम लिडऊपुर निवासी माया देवी पत्नी हरकिशन राठौर उम्र लगभग 58 वर्ष जब अपने घर पर नहा रही थे तभी दीवार ढहने से मलवे में दबकर मृत्यु हो गई है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार है कि आज शुक्रवार दोपहर समय लगभग 1:00 बजे माया देवी अपने घर के आंगन में बने अस्थाई स्थानागार में नहा रही थी कि अचानक ईंटों से बनी दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। जिससे वृद्धा के सिर एवं सीने में गंभीर चोटें आगई हैं। और खून की उल्टियां होने लगी । घटना के समय घर में माया देवी एवं उनकी पुत्रवधू ही थे , अपनी सासो मां को दीवार में दबकर घायल होने पर बहू ने चीखकर मोहल्ले वालों को बुलाया । मोहल्ले वालों की मदद से घायल मायादेवी को मलवे से बाहर निकाला गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पति हरकिशुन राठौर पेशे से खेती किसानी करते हैं एवं पुत्र कमलेश तथा रामवीर मजदूरी करते हैं । घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामपुरा संजीव कुमार कटियार एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंच गए हैं । मृत्यु के सही कारण की जांच हेतु शव का पंचनामा कर पोस्टमार्डम के लिए भेजा गया है।