Advertisement

रवनीत के बयान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने जलाया केंद्रीय मंत्री बिट्टू का पुतला

भिंड। महाराष्ट्र के विधायक और उत्तर प्रदेश के मंत्री के खिलाफ अब कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर की गई आतंकवादी संबंधी अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार दोपहर परेड चौराहे पर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक सैकड़ा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पुतला दहन किया। जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
युवा नेता राहुल सिंह कुशवाह के साथ युवा कांग्रेस के शैलेन्द्र गुर्जर-जिलाध्यक्ष एवं
पदाधिकारियों के द्वारा भी सड़क पर उतरकर बयान का विरोध किया। आज उन्होंने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला दहन कर भाजपा के नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वही इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का कहना है कि जिस तरीके की टिपण्णी और बयान भाजपा के नेता राहुल गांधी को लेकर दे रहे हैं वह सरासर गलत है और इस तरह की टिप्पणी अशोभनीय है।