Advertisement

पीएम मोदी के जन्मदिन पर विधायक नरेंद्र सिंह ने एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया

Bhind। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भिण्ड विधानसभा से विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया।

वहीं वन विभाग द्वारा व्रक्षा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल्दी ही भिण्ड शहर वन विभाग द्वारा 1 करोड़ की राशि से नगर वन बनवाया जायेगा। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण करने की प्रेरणा हम सब में जागृत होना चाहिए वृक्षारोपण हमारे जीवन का एक अंग है जिससे हरियाली ऑक्सीजन एवं पशु पक्षी के बैठने के लिए पेड़ पौधे काम करते हैं। इसी तरह मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन की आवश्यक है। अगर वृक्षारोपण मजबूत और हरा-भरा बनेगा तो प्राकृतिक ऑक्सीजन हमारे जीवन को स्वस्थ रख सकती है। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी डी एफ ओ मोहम्मद मांझ फॉरेस्ट ऑफिसर बसंत शर्मा जी दुर्गेश राजावत सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।