Advertisement

भाजपा नेता अनर्गल बयानबाजी कर देश में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं – मानसिंह।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की

Bhind । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विरूद्ध 15 सितम्बर को केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सार्वजनिक रूप से कहा कि राहुल गांधी देश के नंबर वन आंतकी है,उनके विरूद्ध ईनाम घोषित होना चाहिए बिट्टू ने यह भी कहा कि वे हिन्दुस्तानी नहीं है,उन्हें देश से प्रेम नहीं है तथा देश तोड़ने,बम व बारूद, गोले बनाने जैसे ट्रेनों व बसों को दुर्घटनाग्रस्त करने में उनका हाथ है। राहुल गांधी पर आतंकी होने का ईनाम घोषित होना चाहिए । कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि जबकि पूरा देश जानता है,कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पिता स्व. राजीव गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया है, उनकी दादी स्व. इंदिरा गांधी ने देश के लिए शहादत दी है,उनके परिजनों के बलिदानों को भुलाया नहीं जा सकता तथा राहुल गांधी की रगो में उनका ही ख़ून बह रहा है,वह सच्चे देश भक्त है,उनके प्रति अपशब्दों का सार्वजनिक रूप से प्रयोग उनका अपमान किया गया है । श्री कुशवाहा ने कहा कि दिनांक 16 सितम्बर को इंदौर में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने सार्वजनिक रूप से कहा कि राहुल गांधी इस देश का नंबर वन आतंकवादी है,क्योंकि वो इस देश को डिवाईड एंड रूल,अंग्रेज मर गए औलाद छोड़ गए,ना तो इनका कोई धर्म है,बाबा थे मुस्लिम थे बाप हो गए क्रिश्यचयन ना ये मुसलमान और ना हिन्दू रहे,ये तो ऐसी पांचवी जाति बन गई। इन्हें किसी के साथ सरोकार नहीं है,हिन्दुस्तान से इनका कोई लेना देना नहीं है,हिन्दुस्तान को लुटेरे के रूप में इटली से आए है,इसलिए ये नंबर एक आतंकवादी है । श्री कुशवाहा ने कहा कि रघुराज सिंह द्वारा राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष के प्रति अपशब्दों का प्रयोग कर उनका सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया है,उनके प्रति अनर्गल बयानबाजी कर देश में अशांति फैलाने का प्रयास किया गया है।
कांग्रेसजनों ने देहात थाना प्रभारी को शिकायती आवेदन पत्र सौपकर उक्त दोंनो भाजपा नेताओं के अनर्गल बयानबाजी तथा राहुल गांधी का अपमान करने तथा उन्हें आतंकी कहने से कांग्रेसजन आहत हुए है।श्री कुशवाहा ने केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाकर उनके विरूद्ध न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराकर कठोर से कठोर दंड दिलाया जाएं,जिससे कि देश को बाटकर देश में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली ताकतों को सबक मिल सके ।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रेखा भदौरिया,जिला उपाध्यक्ष हरनारायण शर्मा,जिला महासचिव राजवीर बघेल,रमाशंकर सिंह,दीपू दुबे,बॉबी,आकाश,रामबरन सिंह कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।