bhind। पुलिस प्रशासन के लाख कोशिश के बाद वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार देर शाम गोहद रिलायंस पैट्रोल पम्प के पास एक अधेड़ के साथ दबंगो ने बेरहमी से मारपीट कर दी। मारपीट के बाद अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल मामला ये ही कि अगनू पुरा निवासी राजेन्द्र अपने किसी काम से जा रहा था तभी दबंगो ने राजेन्द्र को घेर कर पकड़ लिया और बेरहमी से उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट की घटना से राजेन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल राजेन्द्र को इलाज के लिए गोहद अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं परिजनों एवं भीम आर्मी सेना के लोगो द्वारा घायल राजेन्द्र को आगे भी इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ओर कठोर से कठोर कार्रबाई की मांग की।
रिलायंस पैट्रोल पम्प के पास अधेड़ से दबंगो ने की मारपीट।













