- अवैध शराब के 350 क्वार्टर एवं बाइक सहित आरोपी गिरफतार
भिंड। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देश पर चलाये जा रहे माफियाओ के बिरुद्ध अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी लहार अवनीश बंसल के मार्ग दर्शन मे सोमवार मुखबिर की सूचना पर ग्राम देवरी बम्बा के पास देवरी रोड देवरी पर एक मोटर साईकिल हीरो पैशन क्र एम. पी. 30 एम.क्यू. 5844 की दिखी जिस पर दो व्यक्ति बैठे थे तथा बीच में सफेद हल्के हरे रंग की प्लास्टिक की बोरी रखी थी । उक्त मोटर साईकिल को रोकने का प्रयास किया तो चालक द्वारा मोटर साईकिल को भगाने का प्रयास किया। जिसे फोर्स की मदत से पकड़ लिया एवं प्लास्टिक की बोरी को समक्ष पंचान बैंक किया तो उसमें देशी मदिरा प्लेन के 5 पेटी तथा देही मदिरा मशाला की 2 पेटी, कुल 7 पेटी मिली जिसमें प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर कुल 350 क्वार्टर, 63 लीटर मिली जिस संबंध में आरोपियो से बैध लाईसेंस चाहा गया तो कोई लाईसेंस नहीं होना पाया गया।
उक्त दोनो आरोपियो के कब्जे से अवैध शराब की बाजारू कीमती 30 हजार रूपये व एक मोटर साईकिल कीमती 50 हजार रूपये आंकी गई है। को जप्त जाकर अपराध क्र 72/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का कामय कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार सुद्धा आरोपियो को माननीय न्यायालय लहार जे. आर. पर पेश किया जाता है।
इस पूरी कार्यवाई में थाना दबोह निरीक्षक संजीव तिवारी, सउनि राजकिशोर तिवारी, सउनि महेन्द्र उचाडिया, आर. चालक 961 विकाश पवैया की सराहनीय भूमिका रही है।












