Advertisement

कांग्रेस नेता नीच मानसिकता वाले उन्होंने ओछी मानसिकता को अपनाया-डॉ रमेश दुबे

दिग्विजय सिंह तत्काल माफी मांगे-पिंकी सागर

Bhind । भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला परेड चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने दहन किया। कार्यालय से अपने हाथ में पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह का पुतला लेकर परेड चौराहे पहुंचे जहां दिग्विजय सिंह का पुतला फूंका। उन्होंने ने कहा कि दिग्विजय विरोधी बयान तत्काल वापस ले और माफी मांगे अन्यथा अनुसूची जाति मोर्चा हरिजन बस्तियों में जिले की सभी सीमाओं पर उनका पुतला दहन किया जाएगा।

परेड चौराहे पर पुतला दहन कार्यक्रम से पहले भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला सदस्यता अभियान के प्रभारी डॉ रमेश दुबे ने मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने हमारे प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के संबंध में जो अमर्यादित टिप्पणी की है। ये उनकी धूर्त मानसिकता को दर्शाता है। वे नीच मानसिकता वाले व्यक्ति हैं जिन्होंने इस प्रकार की टिप्पणी की है और अपनी ओछी मानसिकता को अपनाया है। उनकी इस टिप्पणी को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पार्टी कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। दिग्विजय सिंह वरिष्ठ नेता हैं उन्हें अपनी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। इस का अनुसूचित जाति मोर्चा घोर विरोध करता है। अगर दिग्विजय सिंह नहीं सुधरते हैं तो मोर्चा जिले की सभी दलित बस्तियों में उनका पुतला दहन तथा विरोध प्रदर्शन करेगा और उन्होंने जो बातें कही हैं, उन्हें घर-घर तक पहुंचाएगा। डॉ दुबे ने मांग की कि दिग्विजय सिंह अपने अभद्र शब्दों के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से माफी मांगें, नहीं तो अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश की हर दलित बस्ती में विरोध करेगा। पुतला दहन कार्यक्रम में सोशल मीडिया शहर के जिला शेखर खटीक,सोनू करोसिया, रवि इंदौरिया, बल्लू सखबर,
रवि हिंडोलिया, रामनरेश जाटव, संतराम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।