Bhind। जिला चिकित्सालय भिंड में मोबाइल चोरी की घटनाएं अब आम हो गई है। शुक्रवार शाम एक चोर को मोबाइल चोरी कर भागे चोर को लोगों ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। और चौकी पुलिस को सौंपा । चौकी पुलिस ने सिटी कोतवाली पुलिस को बुलाकर किया हवाले।

फरियादी नवल किशोर पुत्र बैजनाथ रक्छलदार का पुरा मेहगांव निवासी ने पुलिस को बताया कि मैं हॉस्पिटल वार्ड के करीब गैलरी में अपने पेशेंट को देखने आया था। तभी हमने मोबाइल मरीज़ के बेड पर रखा मोबाइल रियलमी यकायक गायब हो गया। तत्काल इधर-उधर मोबाइल को ढूंढा लेकिन जब नहीं मिला तो एक महिला ने बताया कि यहां से एक आदमी मोबाइल लेकर निकल गया है। दौड़कर उसको लोगों ने जिला चिकित्सालय प्रांगण से पकड़ कर चौकी पुलिस के हाथ सोप और तलाशी करवाई तो मोबाइल उसके कब्जे से निकला।चौकी पुलिस ने सिटी कोतवाली को सूचना कर पुलिस के माध्यम से भिजवा दिया वहीं फरियादी की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस मोबाइल चोर से पूछताछ कर रही है।
मोबाइल चुरा कर भागे चोर को रंगे हांथो लोगो ने पकड़ा, पुलिस कर रही है पूछताछ!















