Advertisement

कट्टे की गोली से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक घायल, गंभीर स्थिति में ग्वालियर रेफर।

कट्टे की गोली से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक घायल, गंभीर स्थिति में ग्वालियर रेफर।

भिंड। रौन थाना अंतर्गत ग्राम बिछोली निवासी एक 20 वर्षीय युवक के सीने में संधिग्ध प्रिस्थिति में लगी कट्टे की गोली से सुधीर हुआ घायल, प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।
रौन थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया सुधीर पुत्र नवाब सिंह जाटव निवासी पंडापुरा थाना वरोही, अपने मामा रविंद्र के यहां बिछोली कल रात को ही दिल्ली से पहुंचा था। सुबह के टाइम वह अकेला घर में था तभी उसके सीने में गोली लग कर पार हो गई। मामा का लड़का संजय उसको जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार बरहाल उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
लेकिन सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार घायल सुधीर अपने मामा के घर संजय पुत्र रविंद्र के घर आंगन में बैठा हुआ था तभी वहां अचानक कट्टे से चली गोली सुधीर के सीने में लगी। अब सवाल यह है कि वह कट्टा उसके हांथ में कहा आया,,? जिससे गोली चली। वारहाल पुलिस को संजय और संजय के पिता का भी कहना था के सुधीर ने अपने हाथों सीने में गोली मारी है। अब गोली किसने मारी और कैसे लगी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है,,!!!! फिल वक्त मामला पेच में है

कथन,,, सुधीर ने अपने हाथों गोली मारी है। घर पर कोई नहीं था। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उसको उठाया। जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है,,,!
*नरेंद्र सिंह कुशवाह, रौन थाना प्रभारी*