Advertisement

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से तीन चरणों मे चलेगा सदस्यता अभियान- लाल सिंह आर्य

Bhind । संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी गोहद विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद मौ में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यक्रम है। संगठन का विस्तार करने के लिए चुनाव की प्रक्रिया से पहले सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाता है। यह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का महत्वपूर्ण अंग है। पार्टी के कार्यकर्ता जिले के ढाई लाख लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए अपने मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र के ग्रामीण एवं शहरी आंचल के बुथ केंद्रों पर घर घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी हितग्राहियों के बीच जाकर सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी बनाना है।

यह बात उन्होंने भाजपा द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान को लेकर मौ मंडल की बैठक में आए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य ने अपने संबोधन में कहा 2 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन महापर्व की शुरुआत कर दी है। वही मध्यप्रदेश में 3 सितंबर से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा विधिवत शुभारम्भ किया गया।भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में घर-घर जाकर सदस्यता अभियान को साकार करेंगे तथा भारत मे 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाना है वही मध्यप्रदेश में 1.50 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
सदस्यता अभियान चार आयामो पर आगे बढ़ेगा पहला मिस्ड कॉल 8800002024 जिसके माध्यम से लोग पार्टी से जुड़ सकेंगे। दूसरा क्यू आर कोड, तीसरा नमो एप तथा चौथा भाजपा की वेबसाइड के माध्यम से सदस्यता ग्रहण की जा सकती है। उन्होंने बताया कि 2014 से 2019 तक भाजपा के लगभग 18 करोड़ सदस्य थे, 18 करोड़ सदस्य तो पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे वही 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान का मूल उद्देश्य भाजपा की विचारधारा का विस्तार करना है। भाजपा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया है जो लगभग अन्य 1500 राजनीतिक दलों से भाजपा को अलग खड़ा करती है । जिसमे शीर्ष से बूथ स्तर तक सबको मौका दिया जाएगा।
संगठन महापर्व तीन चरणों मे चलेगा प्रथम चरण 1 सितंबर शुरू हुआ जो 24 सितंबर तक चलेगा जबकि दूसरा चरण 1 अक्टूम्बर से 15 अक्टूम्बर तक चलेगा वही 16 से 31 अक्टूम्बर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्रों पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा ने की। जिसमें जिला उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान टोली के सदस्य सज्जन सिंह यादव, रघुवीर सिंह पवैया सोमवीर शिवहरे,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।