Bhind । भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश के नेतृत्व के संगठन पर्व सदस्यता अभियान दो सितंबर से पूरे देश में प्रारंभ किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के निमित्त भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने गोहद विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद मालनपुर में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को आवाहन करते हुए कहा हम सब कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए सबसे पहले हम बुथ पर सदस्यता करें जहां हमें कम वोट मिले हैं जब यहां से हम सदस्यता शुरू करेंगे तो निश्चित ही उसे बुथ पर हम अपनी ताकत को बढ़ाएंगे जैसा कि हम सबको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर निर्देशित किया यही संकल्प हमारा सब के कार्यकर्ताओं का होना चाहिए।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के तहत मालनपुर मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान के निमित्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब को सदस्यता अभियान के माध्यम से हर समाज में घर-घर पहुंचना है उन्होंने कार्यकर्ताओं को आवाहन किया कि हम सब की जिम्मेदारी है सदस्यता रिनेवल कराकर हर समाज को नया सदस्य बनने के लिए सदस्यता लक्ष्य को पूर्ण करते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे। मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मन विदेश में भी आगे बरकरार बढ़ रहा है यह हमारी राष्ट्रीय नीति का परिणाम है तो वहां के लोग उनके ऐतिहासिक स्वागत करते हुए सम्मान करते हैं और वहां के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री जब तक नहीं आ जाएंगे तब तक कोई युद्ध नहीं होगा यह हमारी शक्ति का परिणाम है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शिकंजा कर से करते हुए कहा कि बांग्लादेश में जो हालात बने हुए हैं वैसे षड्यंत्र कार्यों के बीच केंद्र का नेता प्रतिपक्ष वहां बैठकर उनसे शुरू से शुरू मिलता है और हमारे पास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी विदेशों में जाते हैं उनका सम्मान होता है। पूर्व मंत्री आर्य ने बैठक में कहा कि हमे सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेतृत्व के द्वारा कार्य योजना बताई गई। कार्ययोजना के अनुरूप प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में समाज के हर वर्ग के पास,गांव गांव चौपाल लगाकर जिले में सर्वाधिक सदस्यता करना है। हमारा प्रयास है पूरे उत्साह के साथ सदस्यता का पर्व मनाएंगे हमारा प्रयास रहेगा।अपनी क्षमता अनुरूप काम करे। योजनाबद्ध तरीके से बूथ पर काम करना बेहद महत्वपूर्ण है,इससे हमे सदस्यता अभियान को सफल बनाने में आसानी होगी। प्रभारी मंत्री पटेल ने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री होने के नाते विकास और प्रकृति आप सभी का सम्मान हमेशा करता रहूंगा जब भी मेरा प्रवास होगा सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर आगे की कार्य योजना भी बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के लक्ष्य को लेकर गांव-गांव जाकर नए लोगों को पार्टी की सदस्य से जोड़कर हर बूथ पर अपनी संगठन आत्मक शक्ति को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में विकास और प्रगति प्रत्येक कार्यकर्ता का मान सम्मान एवं जिले के विकास की योजनाएं गांव-गांव तक संचालित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान होगा उन्होंने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान का मुख्य कार्यक्रम है इस अभियान को गांव-गांव और शहर शहर की चौपाल पर अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ता सर्वाधिक लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्य से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छाया चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण शुभारंभ किया
पार्टी मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गॉड ने पुष्पमाला पहनकर उनका अभिनंदन स्वागत किया। बैठक में भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बीएसएफ के रिटायर्ड कमांडेंट सरदार हरवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर,पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिंह तोमर पूर्व मंडी अध्यक्ष महिपाल सिंह गुर्जर लक्ष्मी नारायण शर्मा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सोना जैन पिंकी राजावत, बबली गर्ग रुक्मणी चौरसिया मालनपुर नगर परिषद अध्यक्ष पति मुकेश जाटव उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुर्जर गोहद मंडल अध्यक्ष विवेक जैन रॉकी जैन आदि लोग मंच पर उपस्थित रहे।















