4 दिसंबर से 26 मंडलों में पार्टी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान की संभालें कमान -देवेंद्र नरवरिया
Bhind । भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व का शुभारंभ नई दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सदस्यता दिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।, जिसका देशभर में लाइव प्रसारण किया गया। जिसका सीधा प्रसारण भाजपा जिला कार्यालय सुभाष मंडल के बूथ क्रमांक 187 पर पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्क्रीन पर आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारीगण भाजपा प्रदेश कार्यालय में लाइव प्रसारण को देखा।भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी द्वारा पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाकर अभियान के शुभारंभ के अवसर पर उसके बाद जिला कार्यालय पर मोबाइल नंबर 8800002024 से मिस कॉल कर कर जिले में भी का कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मोबाइल से स्वयं मिस कॉल देकर पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से जुड़े और उन्होंने लिंक पर अपनी संपूर्ण जानकारी को भरते हुए भाजपा का सदस्य बने।भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा की तीन सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव जी को प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाकर प्रदेश में शुरुआत करेंगे उसके बाद 4 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर जिस अभियान का शुभारंभ किया जाएगा उन्होंने कहा कि जिले के 26 मंडलों के पांच विधानसभाओं के 1476 बूथ केद्रों पर पार्टी कार्यकर्ता समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचकर मोबाइल से हर समाज के व्यक्ति को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनने के लिए कमान संभालेंगे। ताकि जिले के ढाई लाख के लक्ष्य को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा
3 सितंबर को पार्टी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के साथ सदस्यता ग्रहण करेंगे।प्रदेश के 41 लाख कार्यकर्ता 64871 बूथों पर 10 से 17 सिंतबर तक संगठन पर्व के तहत सदस्यता दिलाएंगे।25 सिंतबर तक चलने वाले इस पहले चरण के अभियान में मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ नए और देशभर में 10 करोड़ सदस्य बनाए जाएंगे।
• राष्ट्रीय एकात्मता और लोकतंत्र गांधीवादी दृष्टिकोण को मजबूती के लिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर भारत की विकास यात्रा में सभी लोग शामिल हों।भाजपा चुनावों तक सीमित नहीं,कार्यकर्ता आधारित जीवंत संगठन है। संगठन पर्व में सर्वप्यापी-सर्वस्पर्शी के तहत सभी को शामिल कर सदस्य बनाया जाएगा।संगठन कार्य को धरातल पर उतारने और भाजपा सरकार की गरीब हितैषी। योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में हमारे कार्यकर्ताओं ने अग्रणी भूमिका निभाई है।पूर्ण विश्वास है कि हमारे कर्मठ कार्यकर्तागण बूथ – बूथ पर नागरिकों को भाजपा की सदस्यता दिलाकर फिर से एक बार नया इतिहास बनाएँगे। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने मोबाइल मिस कॉल से पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाकर अंग वस्त्र उड़कर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष श्री केशव सिंह भदौरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट , भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मायाराम शर्मा एडवोकेट, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक डॉक्टर रमेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र राजौरिया , जिला महामंत्री मनोज अनंत जिला मंत्री श्रीमती रश्मि खटीक बजरंग सिंह भदौरिया नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर शिवकुमार राजौरिया मंडल अध्यक्षों में प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू उपेंद्र सिंह भदौरिया अमित जैन शेरू पचौरी,भारतीय जनता एवं मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह एडवोकेट, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया मोनू नरवरिया धर्मवीर सिंह बघेल प्रशांत सोनी देवेंद्र जैन छत्रसाल सिंह चौहान अतुल पाठक राजीव उपाध्याय महेंद्र सिंह कुशवाहा उदयवीर सिंह कुशवाहा आदि कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे















