Bhind । मध्य प्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं अटेर विधायक hemant katare दो दिन क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे “आप का बेटा आप के द्वार” कार्यक्रम के तहत की अटेर की जनता से गांव-गांव मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण तत्काल वहीं बैठ कर किया जाएगा। उन्होंने रवि वार क्षेत्र के 10 गाँवो का दौरा किया । ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर समस्याओं को सुना एवं उनके निराकरण के लिए तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री कटारे आज अपने विधानसभा क्षेत्र के केनरा, पचौरियन का पुरा,शुक्लपुरा,बढ़पुरा,बढ़पुरी, निवारी,सारूपुरा,विजयगढ़,पिथनपुरा,ऐंतहार गाँवो में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं उनके निदान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देशित किया। श्री कटारे ने कहा कि अटेर क्षेत्र मेरा राजनीतिक क्षेत्र नही है, बल्कि मेरा परिवार है,अगर परिवार में किसी भी व्यक्ति पर कोई कष्ट आएगा तो हम एवं हमारा परिवार सदैव अटेर की जनता के बीच खड़ा मिलेगा। श्री कटारे ने ग्रामीणों की समस्याओं के लिए कई जगह विकास कार्य हेतु अपने विधायक निधि से काम कराने के लिए भी बोला। उन्होंने कहा हम इसीलिए आपके बीच में आये है। आपकी सार्वजनिक समस्याओं को हम आप सबके बीच बैठकर निपटारा कर सकें। विधायक निधि सिर्फ आपके लिए है,इस पर न तो हमारे यहाँ कोई टैक्स लगता है और न कोई कमीशन खोरी होती है,जो भी होगा आपके बीच आकर आप जैसे कहेगें वैसे खर्च ही खर्च किया जाएगा । उपनेता हेमंत कटारे 2 सितंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 बजे शांकरी,10 : 30 बाहराय पुरा,11 बजे भदाकुर,12 : 30 बजे दीनपुरा खोड़, 1 : 30 खुर्द, 2:30 महापुर,3: 30 बरोही,05 बजे गडुपुरा चौपाल में जनसमस्याओं को सुनेंगे।
हर गांव में चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याओ का करेंगे निराकरण – श्री कटारे
















