Bhind । मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग व भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल का गत दिवस भिण्ड में प्रथम नगर आगमन हुआ। उनका जगह जगह भव्य स्वागत हुआ।उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। इसी क्रम में 29 अगस्त को होटल इंपीरियल में उन्होंने भिण्ड जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से भी विशेष मुलाकात करते हुए परिचय प्राप्त कया। उन्होंने दो सितंबर से प्रारंभ हो रहे संगठन पर्व सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी बनाने के लिए वरिष्ठ नेतृत्व को कहा हम सब अपने- अपने बुथ केंद्रों पर सदस्यता अभियान के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर लक्ष्य को पूर्ण प्राप्त करने में सहयोग करें।
जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद ने पार्टी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने एवं जिले के विकास के लिए सुझाव भी मांगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने विकास हेतु सुझाव से उनका ध्यान आकर्षित कराया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने प्रभारी मंत्री श्री पटेल के समक्ष भिण्ड जिले में एक चम्बल गौ अभ्यारण्य स्थापित करने का आग्रह किया।। डॉ दुबे ने मंत्री को पिछले दिनों गौवंश के लावारिस सड़को पर घूमने से सड़क दुर्घटनाओं में लगा तार हो रही मौतों के बारे में जानकारी देते हुए उक्त आग्रह किया। उन्होंने बताया कि चम्बल गौ अभ्यारण्य बनने से गौवंश की जान बचेगी। जन हानि और खेती का बचाव होगा जिससे किसानों को भी लाभ होगा। डॉ रमेश दुबे ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री श्री पटेल ने भिंड ग्वालियर इटावा रोड पर और भिंड से ऊमरी होकर लहार रोड पर और अन्य अंदरूनी सड़क मार्गों पर लावारिस गौ वंश के सड़को पर बैठ जाने और घूमने से हो रहीं दुर्घटनाओं को ध्यान पूर्वक सुना। पिछले दिनों भिण्ड ग्वालियर मुख्य मार्ग पर और इटावा मार्ग लहार मार्ग कई गौ वंश के मरने की बात बताई कि दुर्घटनाओं में लोग मरे भी है घायल भी हुए हैं। इसके अलावा डॉ रमेश दुबे ने कैबिनेट मंत्री श्री पटेल को बताया कि लावारिस गौ वंश और अन्य पशुओं की बहुत बड़ी संख्या सड़को पर जाम तो लगवा ही देती है वो लावारिस पशु किसानों की खेतों खड़ी लहलहाती फसलों को भी अपने भोजन के लिए नष्ट कर देते हैं जिससे पूरे भिण्ड जिले की शहरी ग्रामीण जनता के साथ किसान भी बहुत परेशान है और संकट का सामना कर रहा है।।इसलिए भिण्ड जिले में गौ वंश का संरक्षण हो उनका पालन पोषण हो उनकी जान बचे वो नष्ट न हों और आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से आम लोगो को मुक्ति मिल सके। ईसके लिए चंबल गौ अभ्यारण्य की स्थापना अति शीघ्र की जाए।। कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने समस्या को समझकर उसके शीघ्र समाधान के लिए चम्बल गौ अभ्यारण्य के संबंध में डॉ रमेश दुबे को अतिशीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भिण्ड दतिया लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय, पूर्व संगठन मंत्री एवं पार्टी के प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया, मध्यप्रदेश सरकार में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक शिव शंकर समाधिया, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह विधायक अमरीश शर्मा गुड्डू ,पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवधेश सिंह, कुशवाह एडवोकेट,पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, प्रदेश कार्य कारिणी के सदस्य मायाराम शर्मा एडवोकेट पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा राजे पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कांकर,कृष्ण कांता तोमर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,शैलेंद्र सिंह कुशवाह,जिला महामंत्रियों में मनोज अनंत,धीर सिंह,कमल शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जिले में पार्टी नेतृत्व,संगठन पर्व सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी बनाने के लिए कार्य करें-प्रहलाद पटेल















