Advertisement

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का सम्मान विदेश में भी बरकरार है यह हमारी राष्ट्रीय नीति का परिणाम

*नया कार्यकर्ता सदस्यता अभियान से जुड़े एवं स्वयं सदस्यता का रिन्युवल कराए-पहलाद पटेल*

जैसे लोकसभा चुनाव में 29 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त हुई। जैसे ही प्रत्येक बूथ पर हर समाज के बीच सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी बनाना है

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने भाजपा कार्यालय बुथ क्रमांक 178 में भाजपा कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया

भिंड । भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश के नेतृत्व संगठन पर्व सदस्यता अभियान दो सितंबर से पूरे देश में प्रारंभ किया जा रहा है इसी कार्यक्रम के निमित्त भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक सुभाष मंडल के बूथ क्रमांक 187 पर कार्यालय परिसर में आयोजित की गई! जिसमें मध्य प्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री जिले के प्रभारी प्रहलाद पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन पर्व सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी बनाने के लिए पार्टी जिले भर के कार्यकर्ताओं को आवाहन किया।

उन्होंने आयोजित बैठक में कहा कि हम सबको 2 सितंबर से जिले के 1476 बूथ केद्रों पर सदस्यता अभियान के माध्यम से हर समाज में घर-घर पहुंचना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आवाहन किया कि हम सब की जिम्मेदारी है कि अपनी सदस्यता का द्वारा रेनवाल कराकर हर समाज को नया सदस्य बनने के लिए सदस्यता लक्ष्य को पूर्ण करते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे।
प्रभारी मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मन विदेश में भी आगे बरकरार बढ़ रहा है । यह हमारी राष्ट्रीय नीति का परिणाम है प्रधानमंत्री मोदी जब इकरा उनकी सीमा पर जाते हैं तो वहां के लोग उनके ऐतिहासिक स्वागत करते हुए सम्मान करते हैं और वहां के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री जब तक नहीं आ जाएंगे तब तक कोई युद्ध नहीं होगा यह हमारी शक्ति का परिणाम है।
वही विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के लक्ष्य को लेकर गांव-गांव जाकर नए लोगों को पार्टी की सदस्य से जोड़कर हर बूथ पर अपनी संगठन आत्मक शक्ति को मजबूत करें।

भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने स्वागत भाषण में कहा कि श्री पहलाद पटेल जी के प्रथम नगर आगमन पर जिला भाजपा की ओर से मैं उनका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में विकास और प्रगति प्रत्येक कार्यकर्ता का मान सम्मान एवं जिले के विकास की योजनाएं गांव-गांव तक संचालित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान होगा उन्होंने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान का मुख्य कार्यक्रम है इस अभियान को गांव-गांव और शहर शहर की चौपाल पर अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ता सर्वाधिक लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्य से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने उनके प्रथम नगर आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में साल एवं श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनकर उनका अभिनंदन स्वागत किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मनोज अनंत, एवं आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष सदस्यता अभियान के जिला टोली के सदस्य सत्येंद्र सिंह भदौरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भिंड दतिया लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय विधायक अमरीश शर्मा गुड्डू, मध्य प्रदेश सरकार में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व नगरी एवं आवास मंत्री ओपीएस भादौरिया, मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जिला सदस्यता अभियान के संयोजक डॉक्टर रमेश दुबे, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मायाराम शर्मा एडवोकेट प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य श्रीमती कृष्णाकांता तोमर,प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कांकर, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया,
मंच पर उपस्थित थे।