*प्रभारी मंत्री पर हर समाज ने फूलों की बिछौना भेज, तलवार भेंट कर किया स्वागत*
*प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद संध्या राय,पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह ने प्रभारी मंत्री पहलाद पटेल को अपने निवास पर पुष्पगुच्छ भेंट कर अगवानी की*
Bhind भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री जिले के प्रभारी प्रहलाद पटेल प्रथम नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत जिले की सीमा से लेकर शहर तक सैंकड़ो स्थान पर स्वागत करते हुए आतिशबाजी चलाकर पुष्पमालाओं से स्वागत कर जगह-जगह सर्व समाज के लोगों ने साफा बांधकर ऐतिहासिक स्वागत करते हुए उनकी अगवानी की।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के आगमन के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भिण्ड दतिया लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय मध्यप्रदेश शासन में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन पूर्व मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया,पूर्व नगरीय एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया,पूर्व सांसद डॉक्टर राम लखन सिंह भाजपा जिलाअध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निर्धारित स्थानों पर बैंड बाजे एवं आतिशबाजी चला कर अगवानी की। जैसे ही उनका काफिला जिले की सीमा में प्रवेश हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद एवं प्रहलाद पटेल जिंदाबाद के नारों से चप्पा चप्पा गूंज उठे।
प्रदेश सरकार में पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के प्रथम नगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य,जैन समाज अल्पसंख्यक लोधी समाज बाल्मिक समाज, व्यापारी, दुकानदार अनुसूचित जाति समाज अनुसूचित जनजाति समाज पिछड़ा वर्ग बघेल समाज एवं अन्य समाजों और नगर पालिका परिषद और जिले की सीमा मालनपुर,गोहद चौराहा,मेहगांव,शहर के त्रिमूर्ति धर्म कांटा ,दवोहा मोड भिण्ड ग्रामीण एवं उमरी मंडल,नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहा,नगर पालिका की परिषद,आर्य नगर शास्त्री चौराहा भारतीय जनता युवा मोर्चा अस्पताल पार्षद भाजपा महिला मोर्चा स्वागत परेड चौराहा व्यापारी संघ इंदिरा गांधी अल्पसंख्यक मोर्चा एवं शहर के अनेकों स्थानों पर ऐतिहासिक स्वागत आतिशबाजी चलाकर अगुवानी करेंगे। शहर को कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के झंडे एवं होडिंग बैनर स्वागत द्वार बनाकर दुल्हन की तरह सजाया गया था।














