Bhind । प्रथम आगमन पर पहुंचे भिंड जिले के प्रभारी पहलाद पटेल का जगह जगह ज़ोरदार स्वागत हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने जगह-जगह होटल लगाकर अपना बर्चश्व दिखाते हुए बड़ी-बड़ी फूल मालाओं से स्वागत किया और उनको गले लगाया। वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की
यहां बतादें कि भाजपा सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री एवं भिंड प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल के भिंड के प्रथम आगमन पर पहुँचे थे। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने प्रभारी मंत्री का जोरदार स्वागत किया। प्रभारी मंत्री के शहर प्रवेश से पहले सुभाष चौराहे ही कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के नेतृत्व में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल घेराव किया। वहीं कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल को शहर में व्याप्त समस्या भरा ज्ञापन सौपना चाहा। लेकिन प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने बिना ज्ञापन लिए ही अपने काफिले को आगे बढ़ा ने का इशारा कर दिया और आगे निकल गए। इस हरकत से कांग्रेसी नाराज हो गए और वहीं पर खड़े होकर तानाशाही नहीं चलेगी,बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह ने कहा जिले में खनिज विभाग के द्वारा रिद्धि सिद्धि कंपनी को जप्त रेत डंप उठाने की अनुमति प्रदान की गयी जबकि कंपनी द्वारा रेत डंप से ना उठाकर एनजीटी के रोक के बाद भी नदियों में से अवैध उत्खन्न किया जा रहा है। वहीं कंपनी द्वारा डंप के अलावा 5 किलोमीटर दूर अवैध वसूली करने का कार्य किया जा रहा है
उन्होंने कहां है जिले भर में विद्युत व्यवस्था बुरी तरीके के चरमराई है। अनुमानित बिल व मेंटेनेंस के नाम पर घंटो कटौती करने का कार्य किया जा रहा है जिसे रोका जाये।
अटेर क्षेत्र के ग्राम मीसा में मुख्य मार्ग पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने के कारण छोटे छोटे मासूम बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे जिसकी शिकायत लगातार 2 महीने से ग्रामीणो द्वारा कलेक्टर भिण्ड को अवगत करा चुके उसके बाद भी ग्रामीणो की समस्या का समाधान नही हो रहा है। आवारा गोवंश के कारण सैकडो एक्सीडेंट हो जाते है भिण्ड इटावा नेशनल हाइवे मार्ग पर कई घरो ने अपने चिरागों को खो दिया जबकि कमलनाथ सरकार में
बनाई गयी गौशालाये बंद पडी है जिन्हें संचालित कराया जाये जिससे गौ माता की भी रक्षा हो सके और एक्सीडेंट पर भी अंकुश लग सके ।जिले भर में स्वास्थ व्यवस्थाएं पूरी तरीके से चौपट है भिण्ड जिला पहले से डाक्टरों की कमी से जूझ रहा है जो डाक्टर है वह भी ड्यटी टाइम पर नदारद रहते है तथा गोहद अस्पताल में खुले आसमान के नीचे बच्ची को जन्म देने जैसी घटना तथा गोहद सामुदायिक क्रेन्द्र में इलाज के अभाव में विधायक के भाई की मृत्यु हो जाना बहुत ही दुखद विषय है मुझे उम्मीद है आप दलगत राजनीति से ऊपर उठकर न्याय प्रिय मंत्री के रुप में इन समस्याओ पर प्रकाश डालेंगें।
कांग्रेस का नहीं लिया भाजपा के भिंड प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेलने ज्ञापन।















