Advertisement

फौजी पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला। खून से लथपथ पत्नी पहुंची थाने।

भिंड.देहात थाना अंतर्गत समीर नगर में एक फौजी पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद पति मौके से भाग निकला। वहीं पत्नी खून से लथपथ देहात थाने पहुंची। जहां पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल जिला चिकित्सालय में महिला को भर्ती कराया। और पूंछतांछ कर मामला तफ़्तीश में लिया।

देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने बताया आज सुबह कविता नामक एक महिला घायल अवस्था में खून से लथपथ देहात थाने आ पहुंची, पूछने पर पत्नी ने बताया कि उसका फौजी पति ओमकार राजावत निवासी नुन्हाटा हाल समीर नगर ने घर में हुई मामूली कहा सुनी को लेकर अपनी पत्नी कविता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया और वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायल पत्नी कविता को तत्काल जिला चिकित्सालय अपने वाहन की मदद से भर्ती कराया। जहां डाक्टर उसे इलाज दे रहे हैं। मौखिक शिकायत के आधार पर पुलिस पति की तलाश शुरू कर रही है। क्यों कि शराबी पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई जगह वार किया है। देहात पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। अभी पुलिस रिटायर फौजी आरोपी की तलाश में लगी हुई है।