Advertisement

जिले में व्याप्त समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी में सोपे ज्ञापन

भिण्ड। जिले में व्याप्त जनसमस्या ओं के संबंध में समाजवादी पार्टी ने मांग करते हुए कहा है कहां है कि भाजपा सरकार में जिले में विकराल समस्याएं रूप धारण कर चुकी है अगर सरकार इस पर ध्यान नहीं देती तो पार्टी जमीन पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।
गुरुवार सर्किट हाउस हॉल में पार्टी प्रदेश महासचिव पी आर गोयल ने कहा है कि

जिले में किसानों की कृषि भूमि का ड्रोन के माध्यम से कराये गये बंदोवस्त, मौजा नक्शा एवं सर्वे क्रमांक में बड़ी गड़बड़ियां गई है। इस कृत को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा है किसानों की कृषि भूमि का पुराने नक्शे के आधार पर जमीनी सर्वे कराया जाये। मौजा नक्शा एवं सर्वे संख्या दुरुस्त किया जाये । इस दौरान उनके साथ समाज पार्टी प्रदेश महासचिव पी आर गोयल एवं रणवीर यादव के अलावा गजेंद्र भदोरिया, नाथू सिंह बघेल ,राजेश सिंह तोमर, मानसिंह कुशवाहा, इंदर सिंह गुर्जर साथ थे।
आधा घंटे चली प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा है। जिले में नदी के किनारे रह रहे बाढ़ पीड़ितों को प्रतिवर्ष बाढ़ से जूझना पड़ता है। वहीं बाढ़ प्रभावित ग्रामों की अन्यत्र बसाहट की कार्य योजना अमल में लाई जावे।
साथ ही भिंड जिले में आबारा गौवंश की गंभीर समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाय। हजारों बीघा गौचर भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त करा ये।
औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर के कारखानों में भिण्ड जिले के लोगों को ही रोजगार मुहैया कराया जाये ।
चरमराई शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधारें ताकि लोगो को राहत मिले।

शहर में खराब सड़‌कों के चलते बरसात के दिनों में जलभराव की स्थिति पैदा होने से आवागमन बाधित होता है।खराब व खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत पुनर्निर्माण कराया जाए। उन्होंने आगे जोड़ देकर कहा अगर इन समस्याओं पर शासन प्रशासन ने संज्ञा नहीं लिया तो भिण्ड ज़िला इकाई समाजवादी पार्टी अन्याय, अत्याचार एवं उत्पीड़न रोकने सड़कों पर उतरेगी।