Advertisement

वक्फ जमीन पर निर्माण कार्य रुका, मुस्लिम समाज ने की विधायक से शिकायत। सदर को किया तलब।

वक्फ जमीन पर निर्माण कार्य रुका,मुस्लिम समाज ने की विधायक से शिकायत। सदर को किया तलब।

चार दशक पहले से स्वीकृत है ईदगाह !

Hasrat Ali

Bhind । भरौली रोड स्थित वक्फ की ज़मीन पर दुकान निर्माण कार्य को रोकने मुस्लिम समाज एवं अंजुमन इस्लाम कमेठी के सदर के बीच निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

वहीं इसी बात को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने आज स्थनीय विधायक के दरवाजे दस्तक दे दी । इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे समाज के लोगों को देखकर विधायक ने भी अंजुमन इस्लाम कमेटी के जिला अध्यक्ष को तलब कर लिया।

उन्होंने कहा सभी समाज को लेकर बैठो और आपसे निर्णय के बाद बताओ क्या करना है ?

गौरतलब है कि भारौली तिराहे के नजदीक लगभग नौ बीघा वक्फ बोर्ड की पड़ी जायदाद पर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। समाज के लोगों ने आरोप लगाया है ये गोपनीय तरीके से दुकानदारों से पैसा लेकर कमेटी के मेंबरों द्वारा दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण को लेकर मुस्लिम समाज के लोग खासे नाराज हैं।

उनका कहना है जब 1985 में यह जमीन ईदगाह के लिए आवंटित हो गई थी । वो भी इस लिए मुस्लिम  संख्या के हिसाब से ईदगाह बड़ी होना चाहिए। फिर इसमें दुकानों का निर्माण क्यों कराया जा रहा है। उन्होंने यही भी कहा है की दुकानें बनने के बाद इसमें सब्जी मंडी खोलने की प्लानिंग चल रही है। जबकि पहले ईदगाह में नमाज पढ़ने वाले लभभग 6000 लोग थे आज वही पढ़कर 12000 के लगभग हो गए हैं। जबकि ईदगाह में नमाज सबी नहीं पड़ पाते है। इस बात को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने आज स्थानीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाहा के दरवाजे पहुंच गए । उनकी मांग थी कि निर्माण कार्य रुकवाया जाए। वही इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे मुस्लिम समाज को देखकर विधायक ने भी अंजुमन इस्लाम कमेटी की सदर अनवर खान हुरु को तलब कर लिया है। और उनसे सख्त लहजे में कहा कि सारे समाज को इकठ्ठा बिठा कर इस जमीन पर आपसी सहमति बनाकर मुझे बताएं ताकि कोई किसी को नाराजगी ना रहे। क्योंकि यह समाज की जमीन है और समाज के हक में ही काम होना चाहिए। विधायक ने यह भी कहा कि अभी जो निर्माण उसे जमीन पर चल रहा है उसको तत्काल रोक दिया जाए।



  1. इस मौके पर युवाओं ने अपनी अपनी बात रखी जिसमे शाहिद सलमानी,असपाक मेवाती,मुजीम पार्षद,शकील कुरेशी, अनीश कुरेशी, कासिम बेग रिंकू, राजू पठान, निक्की, जावेद बिरयानी,असीम,हल्लू,अंजुम,हलीम पठान,अजीम पार्षद,आदि मौजूद रहे।

इनका कहना है..
विधायक ने मुझे बुलाया था। समाज के लोग भी उपस्थित थे । विधायक ने कहा है समाज के लोगों की बैठक बुलाकर आपसी सहमति से निर्णय ले, अभी काम रोक दें। ईद के बाद समाज के लोगों को सूचना देकर बैठक बुलाऊंगा
_ अनवर खान हुरू सदर अंजुमन इस्लाम कमेठी भिड़

कहना है,,,
अध्यक्ष जिस जमीन पर यह निर्माण कर रहे हैं यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। यह तत्काल बंद होना चाहिए। इस जमीन पर ईद का पहले से प्रस्तावित है।
कामिल भाई पूर्व सदर अंजुम इस्लाम कमेटी भिंड।