जहरीली ओपी सहित अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। शराब तस्कर मौके से फरार।
विभिन्न ब्राण्ड की कुल 144 पेटियां कीमती 09 लाख रूपये की बरामद
भिंड। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए विभिन्न ब्रांडों की 144 पेटी शराब एवं जहरीली ओपी का जखीरा पकड़ा है।
गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक असित यादव के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक और नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात प्रदीप सोनी के नेतृत्व आचार संहिता को नजर में रखते हुये चुनाव को शान्तीपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने जिले में अवैध शराब, अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों व स्थायी वारंटियों पर धरपकड़ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में 31 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि आईटीआई रोड पर स्थित एक मकान में दो सगे भाई अवैध अंग्रेजी शराब का अपने घर के आंगन में बने तलघर में अंग्रेजी शराब का भण्डारण किये हुये है। सूचना को तत्काल पुलिस अधीक्षक असित यादव द्वारा गम्भीरता से लिया गया तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिण्ड,थाना प्रभारी देहात सहित अन्य दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मुखबिर के द्वारा दी गयी नियत स्थान पर तस्दीक की तो आरोपीगणों के घर के आंगन में बने तलघर से मैकडावल, इम्पीरियल ब्लू, किंग फिशर वियर, ब्लेण्डर प्राईड, रॉयल चैलेंजर, ऑफीसर च्वाईस, बोल्ट वियर, सुपर मास्टर, रॉयल स्टेज, देशी मसाला आदि कम्पनियों की कुल 144 पेटियां शराब की बरामद की गयी है। पुलिस का यह भी कहना है। आरोपी मौके से फरार हो गए है। वहीं आरोपीगणों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। एवं आरोपीगणों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है जिसे एक पर करीब एक दर्जन, तथा दूसरे पर आधा दर्जन मामले पंजीबद्ध है।
बरामद सामान,,,,
इस पूरी कार्यवाही में बरामद मसरूका-कुल अंग्रेजी शराब-1361 लीटर, देशी शराब-90 लीटर, ओपी 150 लीटर जिस की बाजारू कीमत 09 लाख रूपये।
कार्यवाही में सीएसपी अरूण कुमार, निरी प्रदीप सोनी,उनि विजय शिवहरे,उनि नागेश शर्मा,उनि प्रदीप भदौरिया,उनि प्रमोद तोमर,सउनि भानू प्रताप यादव,रामेश्वरदयाल भारती,सउनि अब्दुल शमीम,प्रआर गुरूदास, सोनेन्द्र,सुनील पाण्डेय,राजेश गर्ग,मनीष भदौरिया,विनोद कुमार,राजेश मदुरिया,प्रदीप केन,विनोद सगर,जयप्रकाश शर्मा,दिनेश अवस्थी,आर सन्दीप,ज्ञानेन्द्र मिश्रा,सोनू दुबे, दलवीर,ओमप्रकाश यादव,मदन गोपाल,भूपेन्द्र तोमर,भूपेन्द्र राजावत,राहुल तोमर,दिलीप कुमार,आदित्य चौहान,दिलीप शाक्य, राजकुमार लोधी,अजय उपाध्याय,विष्णू तोमर, बृजेश कुमार,अनिल जाट,पवन पाण्डेय, अशोक यादव, देवेन्द्र शर्मा, सै.रमेश बघेल चालक सौरभ राजावत,संजीव पाराशर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।















