*लाखों की अवैध स्मेक सहित अतंर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार ।,पुलिस ने मानी बड़ी सफ़लता
Hasrat ali
Bhind। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर जिले में पुलिस सतर्क है। लोकसभा चुनाव को निर्विघ्न सम्पन्न कराने आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिले में अवैध मादक पदार्थ,अवैध शराब की बिक्री,अवैध हथियार एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देशित जारी है। इसी के चलते पुलिस अधीक्षक असित यादव के निर्देशन एवं अति०पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अटेर जे वाय खान के मार्गदर्शन में पुलिस को एक बडी सफलता हांथ लगी है।
यहां बता दें कि फूप थाना अन्तर्गत लोकसभा चुनाव को नजर में रखते हुए अन्तर्राज्जीय बॉर्डर नाका बरही बनाया गया है। जिस पर निरंतर पुलिस टीम द्वारा चेंकिग की जा रही है। तभी नाकें पर 19 मार्च को एक संदिग्ध व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी थाना सतेंद्र राजपूत फूप के द्वारा पुलिस टीम को सकिय किया गया एवं नाके पर चैंकिग की गयी तभी एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में थैला लिये इटावा की ओर से पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसको टोका तो वह व्यक्ति चेकिंग को देख भागने लगा और वह हडबडाहट में गिर गया। वहीं मौजूद पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को घेरकर पकड लिया। तथा हाथ में लिए थैले की तलाशी ली तो उसके अन्दर 4 पैकिट अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के रखे हुए मिलें। जिनका कुल बजन 818 ग्राम है को बरामद किया गया। जिसका अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य तकरीबन 80 लाख रुपये है। जिस पर पुलिस ने उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना फूप में अपराध क0 59/24 धारा 8/21 स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) पंजीबद्ध किया गया है।
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया गया कि वह स्मैक बैचने के लिये जा रहा था। आरोपी अन्तर्राज्जीय मादक पदार्थ तस्कर है। जिस पर पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ खरीदने व बैचने के सम्बन्ध में अलग-अलग राज्यों जैसे उ०प्र०/ म०प्र० में अपराध दर्ज है। जिनकी जानकारी प्राप्त की जा रही है। अभी आरोपी से पूछताछ जारी है जिसमें और भी खुलाशे होने की सम्भावनाए प्रबल है। वहीं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस से बड़ी कार्यवाही मानकर चल रही है
बरामद माल मशरूका
अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जिसका वज़न 818 ग्राम है जिसकी बाजार में कीमत 80,00,000 रुपये अनुमानित है एवं एक एण्डॉईड मोबाईल-25,000 रुपये के बताया गया है।
*इस पूरी कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही।*
उक्त उल्लेखनीय है कि इस पूरी कार्य वाही में थाना प्रभारी फूप निरीक्षक सतेन्द्र राजपूत, थाना प्रभारी नयागांव उ०नि० वैभव तोमर, उ०नि वृजेश परमार, सउनि सत्यवीर सिंह, प्रआर प्रमोद पाराशर, प्रआर० चरन सिह, प्रआर० महेश कुमार, प्रआर० सतेन्द्र यादव, प्रआर० सुमित तोमर, प्रआर विनोद, गजेन्द्र यादव, आनन्द दीक्षित, यतेन्द्र राजावत, राहुल यादव, नरेन्द, हरपाल चौहान, शिवम यादव, राहुल राजावत, राहुल सिकरवार, चालक प्रभाती बाबू आदि की सराहनीय भूमिका रही है।















