Advertisement

मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति अधिनियम लागू होने से महिला सशक्तिकरण को मिली मजबूती – जगदीश देवड़ा

मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति अधिनियम लागू होने से महिला सशक्तिकरण को मिली मजबूती – जगदीश देवड़

_*उपमुख्यमंत्री ने दंदरौआ धाम मंदिर पहुंचकर डाक्टर हनुमान के किए दर्शन

 

भिड़। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा अपने निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के तहत भिण्ड जिले में अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद पार्टी प्रत्याशी संध्या राय भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, मध्य प्रदेश सरकार में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला विशेष रूप से मौजूद थे।
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्वालियर से गोहद विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद मौ पहुंची जहां शहर में मतदाताओं के घर-घर जाकर जनसंपर्क करते हुए मोदी सरकार की गारंटी की विभिन्न योजनाओं के पर उनसे चर्चा की। और मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए नरेंद्र मोदी के लिए समर्थन मांगा और वहीं उन्होंने कहा कि आप सभी समाज संगठित होकर भारतीय जनता पार्टी को जताए ताकि केंद्र में विकसित भारत संकल्प के तहत भारत आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जुड़ सके। नगर में घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से मतदाताओं के बीच जनसंपर्क किया। उपमुख्यमंत्री देवड़ा मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम पहुंचें जहां रामदास महाराज जी से आशीर्वाद लेते हुए डॉक्टर हनुमान जी के दर्शन किए। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मेहगांव के शिव शक्ति मैरिज गार्डन में स्व सहायता समूह एवं गो सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की महिलाओं को समूह के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और प्रदेश की सरकार द्वारा योजना को संचालित करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ने का कार्य किया है। महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा ऋण उपलब्ध कराया गया है ताकि वे आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जुड़ सकें। यह योजना महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करेगी।उन्होंने महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा किस्वयं-सहायता समूह भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण और गरीबी उन्मूलन के प्रभावी आधार के रूप में उभरे हैं। आर्थिक सशक्तीकरण,कौशल विकास, सामाजिक एकजुटता और ऋण तक पहुँच को बढ़ावा देकर स्वयं सहायता समूह महिलाओं को अपने जीवन पर नियंत्रण रखने और अपने समुदायों के विकास में योगदान करने में सक्षम बनाते हैं। उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि आर्थिक सस्ती कारण कौशल विकास सामाजिक एक जुटता और रन तक पहुंच को बढ़ावा देकर स्वयं सहायता समूह महिलाओं को अपने जीवन पर निरंतर रखने और अपने समुदायिकों के विकास में योगदान करने में सक्षम बनते हैं। हमारी सरकार ने महिलाओं को गरीबी से बाहर निकलकर स्वसहायता समूह ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब मूल्यांकन में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक कांग्रेस की रही सरकारों ने महिलाओं के विकास पर कोई चिंता नहीं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि उनके जीवन में पहले युवा महिलाएं किसान और गरीब यह विकास की दिशा से जुड़े यही भाव लेकर आपकी सेवा के लिए सरकार काम कर रही है।गजेन्द्र सिंह भदौरिया मंडल अध्यक्ष भाजपा मेहगांव मौ मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह पूर्व मंडी अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, आदि कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे।