Advertisement

पन्ना होटल संचालक के बेटे की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

पन्ना होटल संचालक के बेटे की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

36 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने अपनी पीठ थपथपा

हसरत अली
Bhind। होटल मालिक के बेटे की हत्या कर फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने 36 घंटे में गिरफ्तार करने में सफ़लता हासिल की है। कंट्रोल रूम स्थित हाल में प्रेस वार्ता कर पुलिस अधीक्षकअसित यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया 8 मार्च को फरियादी विनोद उर्फ पन्ना जैन पुत्र स्व० अशोक जैन होटल पन्ना पैलेस इटावा रोड भिण्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज सुबह 4:30 बजे की बात होगी जब में अपने कमरे में सो रहा था अचानक गोलियाँ चलने की आवाज आई मैनें देखा दो व्यक्ति मेरे बेटा प्रणाम जैन को एक ने पिस्टल से गोलियाँ मारी तथा दूसरे ने चाकू से हमला किया मैनें तथा मेरे दूसरे बेटे ने दोनो व्यक्तियों को पकडने का प्रयास किया लेकिन दोनो आरोपी धक्का मारकर मौके से भाग गए फिर मैं अपने दूसरे बेटे के साथ प्रणाम जैन को लेकर जिला अस्पताल पहुँचा जहां डॉक्टर ने मेरे बेटे को मृत घोषित कर दिया। जिसकी जानकारी थाना सिटी कोतवाली में त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया।

घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ० असित यादव के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के मार्गदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार उईके को आदेशित किया गया। इसी क्रम में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम में शामिल थाना प्रभारी सिटी कोतवाली प्रवीण चौहान, थाना प्रभारी उमरी रविन्द्र शर्मा,थाना प्रभारी फूप सतेन्द्र राजपूत,थाना प्रभारी रौन शक्ति यादव,थाना प्रभारी बरोही अतुल भदौरिया, थाना प्रभारी नयागाँव वैभव तोमर,थाना प्रभारी पावई आलोक तोमर तथा सायबर सेल टीम द्वारा घटना में फरार आरोपियों के सदिग्ध
ठिकानों पर दविश दी लेकिन आरोपियों का कोई पता नही चला। तभी घटना से सम्बन्ध थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक प्रवीण चौहान को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पन्ना होटल में हुए हत्या के आरोपी भरराय का पुरा के वीहड में छिपे हुए है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु समस्त पुलिस टीमें मुखबिर के बताये नियत स्थान पर पहुँची जहां भरराय का पुरा के वीहड में एक शिव मन्दिर दिखाई दिया जहाँ पर कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने लगे तभी पुलिस टीमों ने मन्दिर की चारो तरफ से घेराबन्दी कर घटना के दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त पिस्टल मय 11 राउण्ड एवं चाकू को भी पकड़े गए आरोपियों से बरामद किया है। यहां बता दें कि दोनो आरोपियों की गिरफ़्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 10,000 – 10 000 रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।

येसे दिया घटना को अंजाम,,!
पत्रकारों से चर्चा के दौरान पुलिस अधीक्षक असित यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई तो आरोपितों ने घटना कारित करना स्वीकार किया है। वहीं आरोपियों पूछताछ में बताया कि एक वर्ष पूर्व मृतक प्रणाम की बहन से आरोपी भिण्ड में मिलने की बातचीत होने लगी थी। क्यों कि मेरा मृतक की बहन से प्रेम संबंध चल रहा था और मिलता रहता था, आपस में अच्छी बातचीत होने लगी थी। यह बात मृतक के पिता विनाद जैन को मालूम हुई तो उन्हौने बीच बाजार मेरी मारपीट कर दी, बाजार में हुई बेज्जती का मुझे बहुत बुरा असर हुआ और बुरा लगा । उक्त सारी बात मैनें अपने एक रिश्तेदार को बतायी उन्होंने कहा कि तुम अपने किसी साथी को लेकर अपना बदला ले लो, मैं तुम्हे हथियार की व्यवस्था करा दूंगा । तभी मैंन अपने बचपन के एक दोस्त को सारी बात बतायी तो मेरा दोस्त मेरा साथ देने के लिये तैयार हो गया फिर मैनें अपने साथी के साथ मिलकर हत्या करने की योजना बनाई।

घटना से पहले,,,,,
घटना से पूर्व भी हम पन्ना होटल में रुक चुके थे लेकिन काम नही हो पाया। तब हम वापस चले गए थे फिर हम लोग दिनांक 7- 8 मार्च 2024 की मध्य रात्रि को होटल में रुके तथा रात्रि में मौके का फायदा उठाकर घर में घुस गए तभी अचानक प्रणाम मुझे मिल गया। हमने पिस्टल से लगातार 5-6 गोलियों मार दी और चाकू से हमला कर घायल कर दिया बाद में मेरी पिस्टल में एक राउण्ड फंस गया और एक गोली मेरे साथी को लग गयी और हम लोग घबराकर वहाँ से भाग निकले।
एस पी ने कहा कि अब आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा कर पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ की जावेगी तथा घटना में प्रयुक्त माल-मशरुका बरामद किया जावेगा।

इनकी रही गिरफ़्तारी में एहम भूमिका रही

घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए बदमाशों को पकड़ने मे थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक प्रवीण चौहान,थाना प्रभारी उमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा,थाना प्रभारी फूप निरीक्षक सतेन्द्र राजपूत,सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र यादव,थाना प्रभारी रौन निरीक्षक शक्ति यादव,थाना प्रभारी बरोही, उनि अतुल भदौरिया,थाना प्रभारी नयागांव, उनि वैभव तोमर,थाना प्रभारी पावई उनिआलोक तोमर,उनि० देवीदीन,उनि० कल्यान यादव, सउनि सत्यवीर सिहं, सउनिदीपक तोमर, प्रआर प्रमोद पाराशर, प्रआर महेश कुमार, प्रआर सतेन्द्र यादव, प्रआरसुमित तोमर,प्रआर मृगेन्द्र, प्रआगोरव मिश्रा, आर आन्नद दीक्षित, आरराहुल यादव, आर यतेन्द्र राजावत,आर हरपाल, आरराहुल राजावत, आर अभिषेक, आर दीपक,आर अतुल त्रिपाठी, आर जीतेन्द्र गुर्जर, आर कौशल जाट, आर सोरम शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।