Advertisement

व्यापारी पुत्र के हत्यारों पर इनाम बढ़ाने, सम्पत्ति खुर्दबुर्द करने व्यापरी संघ एवं जैन समाज ने रैली निकाल कर सौप ज्ञापन

व्यापारी पुत्र के हत्यारों पर इनाम बढ़ाने, सम्पत्ति खुर्दबुर्द करने व्यापरी संघ एवं जैन समाज ने रैली निकाल कर सौप ज्ञाप

व्यापारी दहशत में है की आशंका जताई,,

भिंड। होटल मालिक के बेटे की गोलियों से हत्या कर फरार हुए आरोपियों पर शिकंजा कसने जैन समाज ने शनिवार को व्यापारियो ने प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक असित यादव को ज्ञापन सोपा है। वहीं समाज के लोगों की मांग है कि हत्या आरोपियों की संपत्ति खुर्द बुर्द कर उन पर इनाम घोषित किया जाए।
इससे पूर्व व्यापारियों ने अपने-अपने संस्थान बंद कर गांधी मार्केट से सदर बाजार,परेड चौराहा होते हुए सिटी कोतवाली पहुंचकर नारेबाजी की और कोतवाली का घेराव किया। सूचना पाते ही कोतवाली पहुंचे एसपी ने उनका ज्ञापन लिया।
लिखित दिए ज्ञापन में कहा गया है शुक्रवार की अर्द्धरात्रि होटल व्यवसाई विनोद जैन के पुत्र प्रणाम जैन की घर में घुसकर मिक्कू उर्फ विशाल भदौरिया एवं भोला सिंह भदौरिया निवासीगण बहराय का पुरा जिला भिण्ड एवं एक अन्य 2 लोगों के द्वारा ताबड़तोड़ गोलिया चलाकर निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या करने के उपरान्त उक्त आरोपीगण पकड़े नहीं गये हैं, जिसके करण समस्त व्यापारी संघ दहशत में है। उपर्युक्त शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान केन्द्रित किया जावे साथ ही उक्त आरोपीगणों को पकड़ने हेतु उन पर इनाम बढ़ाने एवं सम्पत्ति खुर्दबुर्द करने की कार्यवाही करने की कृपा करें ।
इधर पुलिस अधीक्षकअसित यादव ने वक्त की नजाकत को भांपते हुए पीड़ित परिवार के अलावा सारे व्यापारियों से बात कर हर सम्भव कार्रवाई करने का आश्वासन दिया