Advertisement

लोक सभा चुनाव के मद्देनजर सरहदी थानो के संग मीटिंग।

लोक सभा चुनाव के मद्देनजर सरहदी थानो के संग मीटिंग

भिंड। आगामी लोकसभा चुनाव को नज़र में रखते हुए पुलिस अधीक्षक असित यादवएवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गईं।
बॉर्डर मीटिंग में फरारी,ईनामी बदमाश,स्थाई वारंटियो,निगरानी बदमाशो तथा गुंडों की सूची एक दूसरे के साथ साझा की गई। ताकि किसी भी अपराधिक गतिविधि से निपटा जा सके।

सरहदी बैठक में हेडक्वार्टर एसडीओपी संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमरी निरीक्षक रविंद्र शर्मा ने सी ओ नागेंद्र थाना प्रभारी सहसो निरीक्षक बहादुर सिंह चौकी इंचार्ज हनुमंत पुरा सुरेश सिंह भी मीटिंग में शामिल रहे।
इस दौरान चुनाव के समय बॉर्डर पर संयुक्त चेकिंग लगाने को लेकर भी सहमति बनी ।