
भिण्ड – ( हसरत अली ) – लहार से कांग्रेस प्रत्याशी एवं नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने आज प्रेसवार्ता कर भाजपा प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा लहार से भाजपा प्रत्याशी पर कई थानों में अपराध पंजीबद्ध हैं। फिर भी वह अपने अपराधों को छुपा रहे है। उन्होंने कहा चुनाव होने के बाद हम उन पर मानहानि का दावा करेंगे।
डाक्टर गोविंद उनके खिलाफ तेज़ी से वायरल हो रहे एक धमकी भरा ऑडियो के बारे में पत्रकारों का सफाई दे रहे थे। उन्होंने आगे कहा है गांव-गांव प्रचार के दौरान हम पर उन्होने कई आरोप लगाए हैं। डाक्टर ने कहा कि जनता इसका हिसाब जरूर देगी और जनता सब देख रही है।
जनता होशियार है इसलिए हमने निर्वाचन आयोग से शिकायत नहीं की है । उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अम्बरीश शर्मा पर भिंड जिले के कई थानों में अपराध पंजीबद्ध हैं वहीं दिल्ली के ओखला थाने में भी मामला पंजीबद्ध है ।













