Advertisement

भाजपा ने सत्ता में रहते हुए लोगों को झूठे सपने दिखाए हैं – चौधरी 

भिण्ड –  भारतीय जनता पार्टी ने 18 साल सत्ता में रहते हुए प्रदेश की जनता को झूठे विकास के सपने दिखाने का काम किया है। यह बात भिंड विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी राकेश सिंह ने भिंड शहर सहित ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से कही ।
विधानसभा भिड़ क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया गया। चौधरी राकेश सिंह के लिए उनके छोटे बेटे भरत चतुर्वेदी भी शहर में विभिन्न इलाकों में जाकर जनसंपर्क कर अपने पिता के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। राकेश सिंह द्वारा आज शहर के शास्त्री चौराहा से जनसंपर्क शुरू किया जिसमे आर्य नगर ,सैनिक कॉलोनी, वीरेंद्र नगर आदि इलाकों में जनसंपर्क किया। इसके अलावा उनके बेटे भरत ने शहर के रंजना नगर,जगजीवन नगर,दुर्गा नगर में जन सम्पर्क कर कोंग्रेस के लिए वोट मांगे। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी के बेटे भरत को आमजन से भरपूर जन समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने बताया रविवार को चौधरी बरुआ नगर,शास्त्री नगर, ए ब्लॉक एवम शास्त्री नगर बी ब्लॉक में जनसंपर्क करेंगे। साथ ही उनके बेटे भरत यदुनाथ नगर एवम अंबेडकर नगर में उनके लिए वोट मांगेंगे।