Advertisement

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही।* *बड़ी सख्या में हथियारों सहित आरोपी गिरफतार

भिंड। दीपावली के ठीक एन मौके पर सिटी कोटवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी सहित हथियारों का जखीरा पकड़ने में सफ़लता हासिल की है।

दोपहर बाद पुलिस कंट्रोल स्थित हाल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर किया कार्यवाही का खुलासा
उन्होंने बताया पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ० असित यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में चुनाव के मद्देनजर समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को मुखबिर तन्त्र विकसित करने निर्देशित किया गया था ।

निर्देशों के पालन में कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भिण्ड को सूचना प्राप्त हुई कि अटेर रोड मां बेटी बचाओं चौराह के पास दो व्यक्ति एक काले रंग की मोटर सायकल पर अवैध हथियार बेचने के लिये खड़े है। सूचना पर कोतवाली में पदस्थ उनि अतुल भदौरिया बल के साथ उक्त स्थान पर रेड दी गई जिसमे अपराधी गिरफ्तार किये है। उन्होने यह भी बताया दोनो आरोपियों पर पूर्व में भी थाना सिटी एवं देहात में कई प्रकरण पंजीबद्ध है। एक आरोपी तो पूर्व में हरियाणा जेल में भी हथियार तस्करी में बन्द रह चुका है। वही गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से निम्न सामग्री मिली है। गिरफ्तार ख़ुदा आरोपीगण से हथियारों के संबंध में सघन पूछताछ की जा रही है कि उक्त हथियार किस प्रयोजन से लाये गये थे दोनो आरोपियों पर पूर्व के भी अवैध हथियार के कई प्रकरण दर्ज है ।

*बरामद हथियार,,,*
315 बोर के 10 कट्टे ,315 बोर के 05 जिन्दा राउण्ड ,एक बजाज मोटर सायकल , बरामद की है जिसकी कुल बाजारू कीमत 1 लाख रूपये आंकी जा रही है।

*इस पूरी कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही।*
हथियारों सहित गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कार्यवाही में निरी सत्येन्द्र सिंह राजपूत, उनि,अतुल भदौरिया,उनि सुनील सिकरवार, सउनि० रघुवीर सिंह, जितेन्द्र सिंह यादव, त्रिवेन्द्र सिंह,सतेन्द्र सिंह भदौरिया,रमाकांत शर्मा,अभिषेक यादव, दीपक राजावत, महिला रेनू, शिवनी भदौरिया की सराहनी भूमिका रही है।