Advertisement

बाइक सवार ने रंजिशन वृद्धा को टक्कर मार किया घायल, परीजनों ने की पुलिस से शिकायत।

  1. बाइक सवार ने रंजिशन वृद्धा को टक्कर मार किया घायल, परीजनों ने की पुलिस से शिकायत

भिंड। सिटी कोतवाली अंतर्गत दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर एक बाइक सवार ने 55 वर्षी महिला को टक्कर मार कर किया घायल परिजनों ने की पुलिस को लिखित शिकायत।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत ने बताया सूरज सिंह पुत्र रामकुमारसिंह निवासी ग्राम भारौली खुर्द हाल सैनिक नगर भिण्ड ने शनिवार को बताया कि 2 बजे दोपहर अपनी दादी को मोटर साइकिल पर बिठा बाजार से अपने घर वापस आ रहा था, तभी सामने से अनियंत्रित तेज गति से आती हुई मोटर साइकिल टी.वी.एस.के चालक ने शिवदुलारी पत्नी रामौतार सिंह कुशवाह को टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गई। सूरज सिंह की बात माने तो घटना कारक बाइक को सागरसिंह पुत्र सुनीलसिंह चला रहे थे। उसी बाइक पर सत्यप्रकाश सिंह पुत्र पूरनसिंह पीछे बैठे हुए थे। फरियादी ने लिखित शिकायत में कहा है कि पुरानी रंजिश के कारण जानबूझकर ये घटना घटित की है। बाइक से गिर ने के कारण दादी को काफी चोट लगी तथा मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई थी। शिकायत में यह भी कहा गया है दोनों लोग यह कहते हुए भाग गये कि अभी तो बच गया, घायल दादी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।