Advertisement

85000 की अन्तर्राज्यीय नाके से 8.77 ग्राम स्मैक जप्त। बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार।

85000 की अन्तर्राज्यीय नाके से 8.77 ग्राम स्मैक जप्त। बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

एसएसटी की टीम एवं ऊमरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Bhind । डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना के दिशा-निर्देशन पर म.प्र. में अपराध पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं जनता की सहायता के लिये म.प्र. पुलिस सक्रियता से कार्य कर रहे है।
पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन सुशान्त सक्सैना,उप पुलिस महानिरीक्षक कुमार सौरभ के मार्गदर्शन में नागरिकों की सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये भिण्ड पुलिस निरंतर सक्रीय है।

इसी के चलते पुलिस मुख्यालय ने आगामी विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने सभी जिलों में अवैध मादक पदार्थ शराब की विक्री ,परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. असित यादव के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिण्ड संजय सिंह के मार्ग दर्शन में अंतर राज्य नाके से 85000 रुपये कीमत की 8.77 ग्राम स्मैक व एक मोटर सायकिल जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।

मुखबिर की सूचना ने बताया एक व्यक्ति उ.प्र. की ओर से काले रंग की बिना नम्बर की पल्सर मोटर सायकिल से स्मैक लेकर पाण्डरी होते हुए भिण्ड जाने वाला है। सूचना के आधार पर पाण्डरी नाका पर चैकिंग की गईं । मुखबिर के बताये अनुसार एक काले रंग की बिना नम्बर की पल्सर मोटर सायकिल आती हुई दिखी। बताये हुलिये के अनुसार व्यक्ति वही निकाला। जिसकी मोटर सायकिल को रोककर व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पेन्ट की जेब से एक काले रंग की पॉलीथिन थी जिसके अंदर एक पारदर्शी पॉलीथिन जिसमे 8.77 ग्राम स्मैक रखी थी । जिसकी बाजारू कीमत 85000 रुपये आंकी गई है। उक्त स्मैक व मोटर सायकिल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 284/ 2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया है। गिरफ्तार शुदा आरोपी से मादक पदार्थ स्मैक खरीदने व विक्रय करने के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है

इस पूरी कार्यवाही में सराहनीय भूमिका

उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, डॉ मनोज राय एसएसटी प्रभारी (पशु चिकित्साधिकारी भिण्ड ) उ.नि. मलखान सिंह, आरक्षक भानु प्रताप सिंह, राहुल तोमर, कुलदीप सिंह, अमित बघेल, संतोष जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।