सोना व्यापारी ने कट्टे से गोली मारकर की जीवन लीला समाप्त।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की।
भिंड। सिटी कोतवाली अंतर्गत झांसी मोहल्ला इलाक़े में एक 40 वर्षीय सर्राफा व्यापारी ने देसी कट्टे से खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से डेड बॉडी उठवा कर डेड हाउस भिजवाई और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।
सिटी कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र राजपूत ने बताया की रामकिशोर सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी निवासी वीरेंद्र नगर भिड़ अपनी ममेरी बहन झांसी मोहल्ले रात 7 बजे पहुंचा। उसने बहन से पीने के लिए पानी मांगा। वह छत से उतरकर नीचे पानी दे कर वापस चली गई। तभी गोली चलने की आवाज हुई तो की राम किशोर ज़मीन पर औंधे मूंह फर्स पर पड़े थे। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शब उठाकर मोर्चरी भिजवाया और परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
आत्महत्या क्योंकि पुलिस जांच कर रही है ! टीआई सत्येंद्र राजपूत ने बताया कि मृतक ने आत्महत्या क्यों कि इसे लेकर पुलिस गंभीर है। परिवार एवं अन्य साक्ष के आधार पर घटना के तहत तक पहुंचाने की पूरी कोशिश है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है।
देसी कट्टे कहा से आया खुद को गोली।
कोतवाली प्रभारी ने कहा है कि हत्या के बाद से पुलिस यह भी तलाश कर रही है। यह अवैध देसी कट्टा मृतक के करीब पड़ा मिला है। यह उसे कहां से उपलब्ध हुआ है ? जिससे उसने खुद को गोली मारी है। पुलिस पूरे मामले पर गंभीर नजर बनाए हुए हैं और परिवार व उन लोगों से पूछताछ जारी है।















