17 साल फरार स्थाई वारंटी 5000 का इनामी ऊमरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
भिड़। पुलिस अधीक्षक असित यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संजय सिंह के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न रूप में संपन्न कराने के लिए जिले में फरारी, इनामी आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार थाना ऊमरी पुलिस द्वारा 17 वर्षो से फरार 5000 का इनामी स्थाई वारंटी विनोद पुत्र प्रताप सिंह राजावत उम्र 45 साल निवासी ग्राम नुन्हाटा हाल निवासी दुर्गा नगर भिंड को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की एक पिनपोइटसूचना पर थाना उमरी पुलिस द्वारा स्थाई वारंटी को दुर्गा कॉलोनी भिंड से गिरफ्तार किया है। ये न्यायालय जेएमएफसी भिंड के प्रकरण क्रमांक 380/2006 धारा 13 जुआ एक्ट में थाना देहात से फरार चल रहा था। इस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5000 का ईनाम घोषित किया गया था।
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी उमरी निरीक्षक रविंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक आशीष तिवारी,आरक्षक धर्मपाल सिंह परिहार, आरक्षक अमित बघेल की महत्वपूर्ण भूमि का रही।















