Advertisement

रात्रि सूने घरों को निशाना बना ताले तोड़कर चोरी करने वाली गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रात्रि सूने घरों को निशाना बना ताले तोड़कर चोरी करने वाली गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
सिटी कोतवाली क्षेत्र सहित 14 चोरियों का किया खुलाशा

सोने चांदी के जेवरात समेत कुल मसरूका 5 लाख रूपये का माल बरामद

Bhind। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना देहात निरीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह नेतृत्व में लगातार सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों का खुलासा किया जाकर वारदात में संलिप्त आरोपियों को सलाखों के पीछे के प्रक्रिया जा री है। के चलते 5 अक्टूबर को दो शातिर चोरों को 14 चोरी के अपराधों में गिरफ्तार किया है। एवं उक्त चोरों के कब्जे से चोरी गये 5 लाख रूपये के सामान को बरामद किया है।

जिनसे बारीकी एवं सख्ती से पूछताछ की गयी तो चोरों ने पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया तदुप्रांत पृथक-पृथक थाना देहात व थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के 14 घरों से चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपीगणों से चोरी करने का तरीका पूछा तो बाताया कि वह दिन में गली-मोहल्लों में घूम फिरकर रैकी करते है जिन घरों में ताले लगे मिलते है उनमें रात्रि को पुन 9 बजे रैकी करके अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। चोरों को रिमांड पर लिया जाकर अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपियो के तीन अन्य साथियों की तलाश जारी है। जिनसे और माल मसरूका बरामद होना शेष है।

घटनाएं,,,,,,कब और कहां ?

इन चोरी ने 22 मार्च एवं 5 अप्रैल श्रीराम नगर अटेर रोड भिण्ड से 24.अप्रैल.को बीरेन्द्र नगर भिण्ड से 2 मई को राजपूत नगर,
8.5.23 को बरूआ नगर, 19.मई को ग्राम जारी 8.जुलाई.23 एवं 31.अगस्त को शास्त्री नगर ए ब्लाक,14 जुलाई को सरोज नगर,
7.अगस्त को पण्डित कालोनी भिण्ड, 19 अगस्त को मिश्रन का पुरा अटेर रोड भिण्ड
15.सितंबर को ग्राम कुम्हरौआ, 24 सितंबर को नरसिंह कालोनी अटेर रोड 3 सितंबर को ग्राम सदारी का पुरा से चोरी करना बताया है

,
जप्त मसरुका
8 सोने की अंगूठी,2 सोने की चैन 2 सोने के मंगलसूत्र,1 सोने की बेसर1 सोने का बेंदा,1 जोडी सोने का कान का टॉक्स,1 जोडी सोने के सुई धागा 1 जोडी कान के बाला,1 जोडी कान की झुमकी,1 जोडी चांदी की करधौनी,20 जोड़ी चांदी के बिछिये,10 चांदी के सिक्के,4 जोडी चांदी की पायल,2 जोडी चांदी की पायजेब,1 जोडी तोडिया,चांदी की कटोरी चम्मत,5000 रूपये नगद,एक एलईडी टीवी एक कैमरा,एक सब्बल कुल मसरूका 5 लाख रूपये

उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी देहात निरी सुधीर सिंह कुशवाह, उनि अतुल सिंह भदौरिया (थाना सिटी कोतवाली ), उनि नागेश शर्मा, उनि अजय यादव, सउनि विनोद सोलंकी, प्रआर सुमित तोमर, गुरूदास सोही, सोनेन्द्र सिंह, हरवीर सिंह, नीरज भदौरिया, राजेश गर्ग, केशव भदौरिया आर सन्दीप राजावत, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, राहुल शुक्ला, रवि यादव, मआर रोमी त्यागी की सराहनीय भूमिका रही