3-3 हजार के हत्या आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दोनो पुलिस से छुपते छुपाते चल रहे थे फरार
आरोपीगणों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकिलें व एक लाठी जब्त.
भिड़। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री,अति. पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पूनम थापा के मार्ग दर्शन में फरारी, इनामी आरोपियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी ऊमरी की टीम 3-3 हजार के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी गणों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोटर सायकिलें,एक लाठी जप्त।
यहां बता दें 16 जून को ग्राम रूर में एक्सीडेंट होने एवं पुरानी रंजिश पर से आरोपी गणो ने एक राय होकर रूर निवासी कमल सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह यादव की जान से मारने की नियत से लाठी डंडो व लात घूंसो से मारपीट कर दी थी। जिसकी इलाज के दौरान दिनांक 18 जून को उसकी मृत्यु हो गई थी। और आरोपी फरार चल रहे थे।
उक्त प्रकरण में प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 3-3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसी मामले में पांच आरोपीयों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। वही दो आरोपीयो को पुलिस ने अब गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया की आरोपी गणों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्पलेण्डर एवम एक अपाचे मोटर सायकिल एवं एक बांस की लाठी जप्त की है। गिरफ्तार शुदा आरोपीयों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
जब्त माल मशरुका
एक बांस की लाठी,एक स्पलेण्डर मोटर सायकिल, एक अपाचे मोटर सायकिल।
इस पूरी कार्यवाही में सराहनीय भूमिका।
उल्लेखनीय है कि कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, उ.नि. भान सिंह सिसौदिया, प्र.आर. आशीष तिवारी,राजवीर सिंह यादव,आरक्षक संतोष जाट,परशुराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।















