Advertisement

कट्टा कारतूस बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार।थाना अमायन के कारवाही।

कट्टा कारतूस बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार।थाना अमायन के कारवाही।

भिंड। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक एसडीओपी मेहगाँव दीपक सिंह के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अवैध हथियारों की धरपकड़ के दौरान एक आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर कट्टा, एक जिन्दा राउण्ड एवं बिना नंबर काले रंग मोटर साइकिल जब्त करने में सफलता हासिल की है।

थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से प्राप्त पिन पॉइंट सूचना पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये हीरो स्पलेन्डर प्लस मोटर साईकिल बिना नम्वर से कस्वा अमायन ओर से ग्राम अडोखर की तरफ आ रहा है। तभी अडोखर रोड की पुलिया के पास उक्त सुचना पर हुलिया से संदिग्ध को भांपते हुए आरोपी को रोका वही आरोपी घबरा गया और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा, एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड, एक बिना नंबर हीरो स्पलेन्डर प्लस मोटर साईकिल सहित आरोपी पड़कर जप्त की है। वही आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

आरोपी से बरामद मसरूका
पकड़े गए आरोपी से एक 315 बोर का कट्टा कीमती 3000 रूपये । एक 315 का जिन्दा राउण्ड कीमती 200 रूपये । एक स्प्लेन्डर प्लस मो.सा.सहित कीमती 90000 रूपये आंकी गई है।

इस पूरी कारवाही में सराहनीय भूमिका
उनि रवि तोमर थाना प्रभारी अमायन एवं प्रआर अरूण बोहरे, का प्रआर कमलेश सिंह, का प्रआर योगेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही है ।