12 सितंबर का होगा ऐतिहासिक रक्षाबंधन,,,,! 50 हजार से अधिक बहने करेंगी प्रोग्राम में शिरकत
कार्यक्रम स्थल का विधायक, एडिशनल एसपी ने किया मुआयना
हसरत अली
भिंड। रक्षाबंधन कार्यक्रम इस बार भी होगा ऐतिहासिक। 12 सितंबर को 50000 से अधिक बहने करेगी प्रोग्राम शिरकत। जिसके लिए कर ली गई तैयारी पूर्ण।
सदर विधायक संजीव सिंह के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी रक्षाबंधन का ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है। सोमवार को कार्यक्रम स्थल राजीव गांधी स्टेडियम पर विधायक संजीव सिंह एवं एडिशनल एसपी संजीव पाठक ने पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक संजीव ने बताया कि प्रोग्राम में 50 हजार से अधिक महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है। वहीं 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर की गई हैं । यहां 5 सेंकड़ा से अधिक हलवाइ भोजन व्यवस्था में जुटे हुए हैं। 50 से अधिक कारीगर पिछले एक सप्ताह से दिनो रात टेंट लगाने की व्यवस्था देख रहे हैं जो पूर्ण चुकी है।
विधायक का कहना है कि भिंड विधानसभा के सभी गांवों से महिलाओं को लाने के लिए 4 सेंकडा से अधिक वाहन लगाए गए हैं। 12 सितंबर को राजीव गांधी स्टेडियम में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होंगी और विधायक को राखी बांधेगी, वही भाई विधायक द्वारा महिलाओं को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का वचन लिया जाएगा।















