Advertisement

बेटी की याद में तेरहवीं बार किया रक्तदान, क्योंकि हर बेटी में अपनी बेटी का चेहरा देखता हूं

बेटी की याद में तेरहवीं बार किया रक्तदान, क्योंकि हर बेटी में अपनी बेटी का चेहरा देखता हूं

हसरत अली
Bhind। बरुआ नगर गणेश कॉलोनी निवासी एक शासकीय शिक्षक पंकज सोनी ने 13वीं वार अपनी बेटी की याद में रक्तदान किया है। इस अनूठी पहल से उनकी चाहूं और प्रशंसा हो रही है। यहां बता दें श्री पंकल शासकीय माध्यमिक विद्यालय मुकुट सिंह का पूरा भिंड में शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं।

वो बताते है कि मेरी 5 वर्षीय बेटी का असामयिक निधन हो गया था। वो 9 सितंबर 2009 का दिन आज भी मेरी आंखों में आंसू भर देता है। मेरी बेटी मेरी जीवन का अहम हिस्सा थी। मैं आज भी उसकी याद से जिंदगी में रंग भर लेता हूं।

एक अच्छे पिता के रूप में पंकज बताते हैं कि बच्ची की मृत्यु से बढ़कर और कोई दुख नहीं हो सकता मेरे लिए। मैं आज भी हर बेटी मे अपनी बेटी का चेहरा देखता हूँ। इसी लिए मैंने संकल्प किया है कि मैं अपनी बच्ची की याद में प्रतिवर्ष स्वेक्षिक रक्तदान करूंगा। और लोगो को जीवन दान देता रहूंगा।