भिण्ड |
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को भिण्ड शहर में जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत जिले में 28 जून रविवार को 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
सीएमएचओ डॉ. जे.एस. यादव ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाएं। जिले में 2248 बूथ बनाए गए हैं, जहां सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बच्चों को पोलियो की दवा दी जाएगी।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव भटनागर ने बताया कि अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 28 जून को बूथों पर टीकाकरण के बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य टीमें घर-घर पहुंचकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। अभियान की निगरानी के लिए अधिकारियों को ब्लॉक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
















Leave a Reply