Advertisement

भिण्ड जिला चिकित्सालय में रक्त की किल्लत! मरीज परेशान, ब्लड बैंक व्यवस्था पर उठे सवाल

भिण्ड। जिला चिकित्सालय में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पाने का मामला सामने आया है। शांति पत्नी उदल (निवासी कुम्होआ) नाम की महिला पिछले तीन दिनों से रक्त के लिए परेशान हैं। गंभीर हालत में भर्ती है। उस के लिए परिजन डोनर की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें ब्लड उपलब्ध नहीं हो सका।

वहीं दूसरी ओर पिछले दिनों रक्तदान शिविरों माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया था और उन्हें कलेक्टर के हाथों प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब ब्लड बैंक में रक्त यूनिट जमा होने का दावा किया जा रहा था, तो जरूरत के समय मरीजों को रक्त क्यों नहीं मिल पा रहा?

मरीज और परिजन अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जिला चिकित्सालय प्रशासन इस मामले में क्या जवाब देता है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *